{"_id":"5ee123c38ebc3e433e4cb188","slug":"sonali-phogat-filed-statement-in-the-women-s-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आयोग पहुंचीं सोनाली फौगाट, बयान दर्ज करा बोलीं- मान-सम्मान के लिए अंत तक लड़ूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आयोग पहुंचीं सोनाली फौगाट, बयान दर्ज करा बोलीं- मान-सम्मान के लिए अंत तक लड़ूंगी
Thu, 11 Jun 2020 12:08 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
सोनाली फौगाट
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट ने बुधवार को राज्य महिला आयोग में अपने बयान कलमबद्ध करवाए। उनकी शिकायत पर आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन हिसार जाकर पूरा जायजा ले चुकी हैं। उन्होंने सोनाली को बुधवार को बयान दर्ज करवाने को कहा था। सोनाली ने आयोग के कार्यालय में बयान दर्ज करवाने के साथ ही पूरे घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य भी सौंपे हैं।
विज्ञापन
आयोग हिसार के आदमपुर में मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह की थप्पड़ और सैंडलों से पिटाई के मामले में जांच कर रहा है। जांच में शामिल होने के लिए फौगाट बुधवार शाम को महिला आयोग के समक्ष पेश हुईं। उन्होंने आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन, वाइस चेयरपर्सन प्रीति भारद्वाज के समक्ष अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू को लेकर फिर कयासबाजी शुरू, मनाने के लिए कांग्रेस दे सकती ये बड़ा ओहदा
विज्ञापन
प्रीति भारद्वाज ने बताया कि सोनाली शाम को खुद ही आयोग के समक्ष पेश हुईं व पूरे साक्ष्य दिए। उन्होंने ऑडियो क्लिप भी सुनाया, जिसमें सुल्तान सिंह महिलाओं के बारे में अपशब्द कह रहे हैं। आयोग ने गुरुवार को मार्केट कमेटी सचिव सुल्तान सिंह, महिला पुलिस थाना हिसार एवं जांच अधिकारियों को पेश होने के लिए कहा है। सोनाली ने कहा कि उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और अंत तक अपने मान-सम्मान के लिए लड़ूंगी।