{"_id":"79faee512e6f7a8746449f35aa34be77","slug":"son-left-mother-and-run-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कलयुगी बेटे की हरकत पढ़कर शर्म आ जाएगी आपको","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस कलयुगी बेटे की हरकत पढ़कर शर्म आ जाएगी आपको
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर/ऋषिकेश
Updated Sat, 19 Apr 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा तीर्थनगरी घमाने के लिए मां को लेकर आया और यहीं छोड़ गया। यह मां का दिल ही है कि बुजुर्ग महिला बेटे को कोसने के बजाय उसके सुखी होने की प्रार्थना कर रही है। 85 वर्षीय आशा रानी पत्नी स्व. सीताराम निवासी ग्राम फाजलपुर, जालंधर, पंजाब को यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
बेटा मोहनलाल 16 अप्रैल को घूमाने के बहाने तीर्थनगरी लेकर पहुंचा था। यहां उसने आसपास मठ-मंदिरों के दर्शन भी कराए। गंगा स्नान के लिए त्रिवेणीघाट लेकर भी पहुंचा। यहां पर मां को घाट पर कपड़ों से भरा बैग देकर बैठा दिया। इसके बाद बेटे ने मां से कहा, मैं अभी आता हूं। इसके बाद लौट कर नहीं आया।
विज्ञापन
वृद्धा ने भगवान भरोसे खुले आसमान के नीचे ही रात गुजारी। सुबह स्वास्थ्य बिगड़ने पर कुछ लोगों ने 108 सेवा की मदद से वृद्धा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के वार्ड में भर्ती वृद्धा पथराई आंखों से बेटे की राह देख रही है।
विज्ञापन
उनसे जब बेटे की करतूत के बारे में पूछा, तो वह लड़खड़ाती आवाज में बोली उसे कुछ नहीं कहो। मेरे करम ही ऐसे होंगे। मां उसे आशीर्वाद भी दे रही है। पुलिस ने बताया कि मामला संज्ञान में है। वृद्धा ने घर का जो पता बताया है, उसे ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।