फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   some weapons recovery from dera sacha sauda

डेरा सच्चा सौदा के पते पर दर्ज 67 हथियारों में से 35 ही हुए जमा, बाकी कहां?

Tue, 05 Sep 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Tue, 05 Sep 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
some weapons recovery from dera sacha sauda
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
डेरा सच्चा सौदा के पते पर जारी 67 लाइसेंसी हथियारों में से केवल 35 हथियार प्रशासन के पास जमा हो सके हैं और बाकी बचे 32 हथियार शायद ही वापस जमा होंगे। जिन असला धारकों के हथियार सदर थाने में जमा नहीं हुए उनमें से दस के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर किया। तीन ऐसे लोग हैं, जिनकी काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है और हथियार लापता है। 
विज्ञापन


अन्य शेष हथियारों के संबंध में डीसी ऑफिस में कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है। डेरा प्रबंधन की तरफ से साफ तौर पर प्रशासन को कह दिया गया है कि अब डेरा सच्चा सौदा में एक भी हथियार मौजूद नहीं। प्रशासन चाहे तो डेरा सच्चा सौदा में सर्च ऑपरेशन चलाकर देख सकता है और डेरा प्रबंधन को सर्च ऑपरेशन को लेकर कोई आपत्ति नहीं। प्रशासन की तरफ से भी सर्च ऑपरेशन की तैयारी पूरी है अब इंतजार है हाईकोर्ट के निर्देश का। मंगलवार दोपहर तक हाईकोर्ट इस बारे में फैसला देगा। इसके बाद प्रशासन कभी भी डेरा में सर्च ऑपरेशन चला सकता है।
विज्ञापन


दूसरी ओर सुनारिया जेल में कैद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की ओर से सौंपी गई दस मुलाकातियों के नामों की सूची पर पुलिस प्रशासन की तरफ से पड़ताल शुरू कर दी गई है। सोमवार को इन नामों की वेरिफिकेशन पुलिस प्रशासन नहीं कर पाया। सदर थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में टीम डेरा सच्चा सौदा पहुंची, लेकिन विपाशना इंसां के अलावा डेरा प्रमुख के परिवार से जुड़ा कोई शख्स डेरा सच्चा सौदा में मौजूद नहीं मिला। इसके बाद सिरसा पुलिस की ओर से राजस्थान पुलिस से सहयोग मांगा गया है। डेरा मुखी का सारा परिवार इस समय राजस्थान के गुरुसर मोडिया डेरा में मौजूद है। संभवत: मंगलवार तक नामों की वेरिफिकेशन का काम सिरसा पुलिस पूरा कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने डेरा से 110 श्रद्धालुओं को निकाला बाहर

some weapons recovery from dera sacha sauda
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा - फोटो : File Photo
जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को डेरा से लगभग 110 अनुयायियों को समझाकर उनकी सहमति से हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचाया गया। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल, उप पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह, महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन रणसिंह पूनियां सहित अनेक प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. नागपाल ने बताया कि शहर में पूरी तरह शांति बनी हुई है। केवल डेरा की ओर जाने वाले रास्तों को छोड़ कर सारे शहर में पूर्ण रूप से शांति है। शहर में जन जीवन पूरी तरह सामान्य है। स्थानीय लोग सामान्य रूप से अपने कार्य में व्यस्त है। एहतियात के तौर पर कर्फ्यू वाले इलाके में अर्द्धसैनिक बल, पुलिस तैनात है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को डेरा श्रद्धालुओं को समझाकर 110 लोगों को डेरा से बाहर निकाला गया। जिसमें 65 महिलाएं तथा 45 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डेरा से बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं की जांच करने के बाद हरियाणा रोडवेज की बसों द्वारा उनके गंतव्य की ओर भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed