फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Solar eclipse today: Do not see it directly, can affect the eyes

सूर्यग्रहण आज: सीधे देखने की न करें कोशिश, वरना आंख हो सकती खराब

Sun, 21 Jun 2020 10:10 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 21 Jun 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Solar eclipse today: Do not see it directly, can affect the eyes
सूर्य ग्रहण - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार यानी 21 जून को सूर्यग्रहण होगा। यह तीन से चार घंटे तक बना रहेगा। चंडीगढ़ में भी यह सूर्यग्रहण सुबह 10 बजे से दिखना शुरू होगा। खगोल शास्त्रियों का कहना है कि इसे कोई भी देखने की कोशिश न करें, नहीं तो आंखों की रोशनी चली जाएगी। टीवी या अखबारों में आनी वाली फोटो को ही देखें। पीयू में इस बार किसी को सूर्यग्रहण दिखाने की व्यवस्था नहीं है, क्योंकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पाएगा।

विज्ञापन


सूर्यग्रहण एनुलर सोलर एक्लिप्स की तरह होगा। यानी एक रिंग के रूप में चंद्रमा दिखेगा। पीयू के खगोलशास्त्री प्रो. संदीप सहजपाल ने बताया कि सूरज व पृथ्वी के मध्य जब चंद्रमा आ जाता है तो सूर्यग्रहण होता है। इस दौरान सूरज की रोशनी कम हो जाती है। पूरा अंधकार नहीं रहता। चंद्रमा रिंग की तरह चमकेगा लेकिन चंद्रमा सूरज से छोटा ही दिखेगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- पंजाब में नवजोत सिद्धू के घर के बाहर बिहार पुलिस का डेरा, तीन दिन से नहीं मिल रहे 'गुरु', पढ़ें- मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह से सूर्यग्रहण को देखने की कोशिश न करें, क्योंकि यह आंखों की रोशनी ले बैठ सकता है। क्योंकि सूर्यग्रहण को देखने की प्रक्रिया है लेकिन यदि वह थोड़ी भी गलत हो गई तो अंधापन हो सकता है।

उन्होंने बताया कि इस सूर्यग्रहण से न फायदा होगा न कोई नुकसान। सूर्यग्रहण साल में दो बार पड़ता है। उन्होंने कहा कि पीयू की ओर से सूर्यग्रहण को दिखाने की कोई योजना नहीं है। खुद टेलीस्कॉप पर देखकर इसका अध्ययन करेंगे। अन्य किसी व्यक्ति को दिखाने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed