फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Social worker Padmashree Kanta Krishnan's body donated in PGI

Chandigarh News: सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री कांता कृष्णन का पीजीआई में देहदान

Sun, 01 Dec 2024 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Social worker Padmashree Kanta Krishnan's body donated in PGI
चंडीगढ़। सेक्टर-8 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पद्मश्री कांता कृष्णन (95) का देहदान शनिवार को पीजीआई के एनाटॉमी विभाग में हुआ। स्वर्गीय सरूप कृष्णन की पत्नी कांता कृष्णन के बेटे संजीव कृष्णन, बेटियों अनु गंजू और नीति सरीन, पोते संजय कृष्णन, निखिल सरीन, नितिन सरीन, कुणाल गंजू, पोतियों मालिनी सूद, कनिका लैंग और अंजली कृष्णन की सहमति से उनका देहदान कराया गया। पीजीआई ने परिवार के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

भारत में रक्त की खरीद और बिक्री पर ऐतिहासिक प्रतिबंध में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
कांता कृष्णन ने छह दशक तक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर रक्तदान के माध्यम से लोगों की जान बचाने के लिए कार्य किया। 1996 में एक ऐतिहासिक जनहित याचिका दायर करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी, जिसके कारण भारत में रक्त की खरीद और बिक्री पर ऐतिहासिक प्रतिबंध लगा। कांता 1964 में ब्लड बैंक सोसाइटी की सचिव बनीं। उनके नेतृत्व में सोसाइटी ने भारत के स्वैच्छिक रक्तदान आंदोलन का नेतृत्व किया, जिसने चंडीगढ़ को इस जीवन रक्षक पहल के केंद्र में बदल दिया। भारत सरकार ने 1972 में इस उद्देश्य के प्रति उनके समर्पण को मान्यता दी जब उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed