फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   social media seats many department heads PU sharing data achievements and placements

सीटें भरने के लिए सोशल मीडिया का सहारा, पीयू के कई विभागाध्यक्ष उपलब्धियों और प्लेसमेंट का डेटा कर रहे हैं शेयर

Sat, 25 Jul 2020 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
social media seats many department heads PU sharing data achievements and placements
चंडीगढ़। पीयू में एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। काफी फार्म भी भरे जा रहे हैं, लेकिन अंदेशा है कि कुछ विभागों में सीटें खाली रह सकती हैं। इन्हीं सीटों को भरने के लिए हर तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। कई विभाग अध्यक्ष सोशल मीडिया के जरिये अपने विभागों की उपलब्धियों, प्लेसमेंट आदि का डेटा शेयर कर रहे हैं। साथ ही सीटों की संख्या भी सीमित बता रहे हैं, ताकि छात्र एडमिशन ले सकें।
विज्ञापन

पीयू के साइंस वर्ग में हर साल विद्यार्थियों की भीड़ एडमिशन के लिए उमड़ती है। इसके लिए बाकायदा प्रवेश परीक्षा से गुजरना पड़ता है। मैनेजमेंट के कोर्सेज में भी सीटें भर जाती हैं। इसके अलावा कानून की पढ़ाई वाले कोर्स भी फुल हो जाते हैं। आर्ट के कोर्सेज में सीटें आसानी से नहीं भर पाती हैं। इसके अलावा डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्सेज में भी दिक्कतें आती हैं। पिछले साल भी सीटें खाली रह गई थीं। इस बार यह सीटें खाली न रहें, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि वह अपनी सीटें भरने के लिए हर रास्ते अपनाएं। छात्रों को अपने विभागों की उपलब्धियों को बताएं। साथ ही उस कोर्स के करने से भविष्य में मिलने वाली सुविधाओ को भी सामने रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed