फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   So far 115 quintals of fish have come out from Sukhna Lake

Chandigarh News: सुखना लेक से अब तक निकली 115 क्विंटल मछलियां

Fri, 17 Mar 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
So far 115 quintals of fish have come out from Sukhna Lake
चंडीगढ़। सुखना लेक से पुरानी और बड़ी मछलियों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। अब तक कुल करीब 115 क्विंटल मछलियां लेक से निकाली जा चुकी हैं। तीसरे दिन लेक से 15 क्विंटल मछलियां निकाली गईं। इनमें सबसे ज्यादा मृगल मछलियां रहीं। विभाग के अनुसार 22 मार्च तक ये अभियान जारी रहेगा।यूटी प्रशासन के पशुपालन व मत्स्य विभाग की तरफ से पारिस्थितिकी संतुलन (इकोलॉजिकल बैलेंस) के लिए लेक से मछलियों को निकालने का काम चल रहा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हर साल लेक से बड़ी मछलियां निकाली जाती हैं। इसके चलते विभाग ने रात आठ बजे सुखना झील पर जाल लगाया, जिसे सुबह छह बजे हटा दिया गया। 10 दिन तक इस अभियान को चलाने का फैसला लिया गया है। पहले दिन छह प्रकार की करीब 65 क्विंटल मछलियां निकाली गई थीं, जबकि दूसरे दिन 35 क्विंटल मछलियां निकाली गई थीं। विभाग ने मछलियों के नमूनों को जांच के लिए जीव विज्ञान विभाग भेजा है। उन्होंने बताया कि लेक से जो मछलियां निकल रही हैं, उनमें मृगल, कतला, गोल्ड कार्प और कॉमन कार्प मछली आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed