{"_id":"6583c6ef02231dd17f085da7","slug":"sniffer-dogs-will-now-help-excise-department-in-punjab-to-find-raw-liquor-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: जमीन में दबी कच्ची शराब ढूंढ़ निकालेंगे स्नाइफर डॉग, एक्साइज विभाग लेगा बेल्जियम कुत्तों की मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: जमीन में दबी कच्ची शराब ढूंढ़ निकालेंगे स्नाइफर डॉग, एक्साइज विभाग लेगा बेल्जियम कुत्तों की मदद
Thu, 21 Dec 2023 10:37 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 21 Dec 2023 10:37 AM IST
सार
एक्साइज विभाग ने इस साल जून में अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले 17000 किलो लाहन और 320 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की थी। एक्साइज विभाग के अधिकारी ने कहा कि विभाग की टीमें समय-समय पर पंजाब के ग्रामीण इलाकों में खेतों में अवैध शराब की भट्टियों पर छापे मारती हैं।
विज्ञापन
कच्ची शराब
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षा एजेंसियों के लिए अब तक विस्फोटक सामग्री और नशीले पदार्थों की तलाश में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्नाइफर डॉग, अब पंजाब में एक्साइज विभाग को कच्ची शराब यानी लाहन ढूंढ़ने में मदद करेंगे।
पंजाब आबकारी विभाग कच्ची शराब, जिसे स्थानीय भाषा में ‘लाहन’ कहा जाता है, को सूंघने और उसका पता लगाने के लिए बेल्जियम के शेफर्ड नस्ल के कुत्तों को काम पर रख रहा है। इन कुत्तों को पंजाब होम गार्ड्स कैनाइन ट्रेनिंग एंड ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में खास बात यह है कि जमीन में दबाकर छिपाई गई कच्ची शराब को भी यह कुत्ते सूंघकर खोज लेंगे।
पंजाब होम गार्ड्स कैनाइन ट्रेनिंग एंड ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट में इन कुत्ते को दी जा रही कच्ची शराब ढूंढ़ने की ट्रेनिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें ट्रेनर कच्ची शराब से भरे केन जमीन में दबा रहे हैं, जिन्हें बाद में शेफर्ड डॉग जमीन सूंघकर ही खोज निकालते हैं।
विज्ञापन
एक्साइज विभाग ने इस साल जून में अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले 17000 किलो लाहन और 320 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की थी। एक्साइज विभाग के अधिकारी ने कहा कि विभाग की टीमें समय-समय पर पंजाब के ग्रामीण इलाकों में खेतों में अवैध शराब की भट्टियों पर छापे मारती हैं। आने वाले समय में विभाग की टीमों को प्रशिक्षित कुत्तों का सहयोग मिलेगा।