फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching purse from clerk and absconding

क्लर्क से पर्स छीन कर झपटमार फरार

Sat, 10 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
snatching purse from clerk and absconding
मनीमाजरा। स्कूल से ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रही सरकारी स्कूल की क्लर्क का दो अज्ञात युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिकायत दर्ज करके आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापे मारने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कालका निवासी गीतांजलि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में क्लर्क है। रोज की तरह वह ड्यूटी कर अपने घर जा रही थी। जैसे ही बीएसएनल ऑफिस के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पर्स में मोबाइल, आधार कार्ड, एटीएम और 300 रुपये थे। पुलिस ने अध्यापिका की शिकायत पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed