{"_id":"6304bd5fe1c3f42b076711f6","slug":"smugglers-carrying-small-quantities-of-drugs-to-avoid-arrest-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में नहीं थम रही नशा तस्करी: एमपी, राजस्थान, यूपी व दिल्ली से पहुंच रही खेप, एक हफ्ते में 327 को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में नहीं थम रही नशा तस्करी: एमपी, राजस्थान, यूपी व दिल्ली से पहुंच रही खेप, एक हफ्ते में 327 को दबोचा
Tue, 23 Aug 2022 05:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 23 Aug 2022 05:14 PM IST
सार
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुख्यालय सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि अबोहर और फिरोजपुर की ओर से आपूर्ति बढ़ रही है। दवाओं की तस्करी के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी जा रही है। नशीली गोलियों की आपूर्ति प्रमुख रूप से यूपी-दिल्ली की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
आईजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत नशा तस्करों और सप्लायरों की गिरफ्तारी के साथ-साथ भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामदगी का सिलसिला लगातार जारी है और इसमें कोई कमी अब तक दिखाई नहीं दे रही। बीते एक सप्ताह के दौरान भी पंजाब पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 31 व्यापारिक मामलों समेत 230 एफआईआर दर्ज करते हुए 327 नशा तस्करों/सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने पिछले हफ्ते 43 भगोड़ों और एनडीपीएस मामलों में वांछित अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। इस दौरान यह भी सामने आया है कि पंजाब में यूपी, दिल्ली, एमपी और राजस्थान के रास्ते नशा पहुंच रहा है। आईजी (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने मंगलवार को अपनी साप्ताहिक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राज्य भर के संवेदनशील रास्तों पर नाके लगाने के साथ-साथ नशा प्रभावित इलाकों में घेराबंदी व तलाशी मुहिम चलाते हुए पुलिस ने एक हफ्ते में 11.73 किलो हेरोइन, 20 किलो अफीम, 9 किलो गांजा, 5.76 क्विंटल भुक्की, फार्मा ओपीओड की 28 हजार गोलियां/ कैप्सूल/ टीके/ शीशियों के अलावा 20.07 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नशा तस्करों और सप्लायरों ने पुलिस से बचने के लिए तस्करी के नए तरीके खोजने शुरू कर दिए हैं। अब नशा तस्कर/ सप्लायर बहुत कम मात्रा में नशा बेचते हैं, ताकि व्यापारिक मामला न बन सके। इसके अलावा तस्करी के लिए प्याज के लदे ट्रकों और सार्वजनिक यातायात के वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। राज्य में अबोहर और फिरोजपुर से नशों की सप्लाई बढ़ रही है। नशीलियां गोलियां मुख्य तौर पर यूपी-दिल्ली के सहारनपुर, गाजियाबाद, बहादुरगढ़ के रास्ते हरियाणा के जरिये जबकि अफीम और भुक्की मध्यप्रदेश, राजस्थान के रास्ते आ रही है।
विज्ञापन
गैंगस्टरों के खिलाफ भी जंग छेड़ी, 301 गैंगस्टर काबू
आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों/सप्लायरों पर शिकंजा कसने के अलावा समाज विरोधी तत्वों और गैंगस्टरों के विरुद्ध भी जंग शुरू कर दी है। पंजाब पुलिस की टीमों ने सफलतापूर्वक 67 आपराधिक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए पांच महीनों में 301 गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मुठभेड़ में दो खतरनाक गैंगस्टरों को भी मार गिराया है। उनके कब्जे से 640 हथियारों समेत 174 मैगजीनें और 3364 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस टीमों ने 7 हैंड ग्रेनेड और पांच आईईडी भी बरामद किए हैं।
बीते सप्ताह पकड़ा इतना नशा
- 11.73 किलो हेरोइन
- 20 किलो अफीम
- 9 किलो गांजा
- 5.76 क्विंटल भुक्की
- 28 हजार गोलियां/कैप्सूल/टीके
- 20.07 लाख रुपये ड्रग मनी