फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   smart app launched by ut administration for garbage removing

स्मार्ट ऐपः अब ऑनलाइन कराएं गली-मोहल्ले की सफाई

Thu, 30 Jul 2015 12:58 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 30 Jul 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
smart app launched by ut administration for garbage removing

आप अगर अपने आस-पड़ोस या कहीं और लगे गंदगी के ढेर से परेशान हैं तो इसे उठवाने के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। ऑनलाइन ही आपकी इस समस्या का निदान हो जाएगा। बस आपको गंदगी की फोटो क्लिक कर पोस्ट करनी होगी। सप्ताह भर के अंदर गंदगी साफ हो जाएगी।

विज्ञापन


प्रशासन ने स्मार्ट चंडीगढ़ एप को अपग्रेड कर कई नए स्मार्ट फीचर्स से जोड़ा है। जिसमें स्वच्छ भारत अभियान भी एक है। नगर निगम की वेबसाइट से एप को जोड़ा गया है। एप से फोटो और जानकारी एमसी की वेबसाइट पर पहुंच जाएगी। उसके बाद संबंधित एरिया के अधिकारी को यह जानकारी मिलेगी और गंदगी साफ हो जाएगी।
विज्ञापन


ऐसे करेगा काम

पहले अपने स्मार्ट फोन में ‘स्मार्ट चंडीगढ़’ एप डाउनलोड करना होगा। उसके बाद एप पर क्लिक करते ही कई विकल्प खुल जाएंगे। जिसमें चश्मे के निशान वाले स्वच्छ भारत मिशन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद क्लिक एंड सेंट का विकल्प आएगा। यहां क्लिक करते ही मोबाइल कैमरा ऑन हो जाएगा। फोटो खींचने के बाद उसकी लोकेशन और अपना मोबाइल नंबर लिखकर ओके करते ही नगर निगम को सीधी मेल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लांच हुई ई पेमेंट सुविधा

चंडीगढ़ प्रशासन ने डिपार्टमेंट ऑफ इंफोरमेशन एंड टेक्नोलॉजी द्वारा तैयार ई-पेमेंट सुविधा का शुभारंभ कर दिया है। प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव सुबह 11 बजे यूटी सचिवालय स्थित कमेटी रूम में ई-पेमेंट सुविधा को लांच करेंगे। शहरवासियों को ई-पेमेंट सुविधा से कई चीजों का भुगतान घर बैठे ही या ई-संपर्क सेंटर के माध्यम से करने की सुविधा मिल जाएगी।

एक क्लिक पर मिलेंगे सभी हेल्पलाइन नंबर
एप पर दूसरा फीचर वन टच हेल्पलाइन नंबर का है। इस पर क्लिक करते ही ब्लड बैंक, अस्पताल इमरजेंसी, बिजली विभाग, चाइल्ड राइट्स कमीश्न, डिजास्टर मैनेजमेंट, पुलिस पीसीआर, ट्रैफिक इमरजेंसी, टूरिज्म, रेलवे पूछताछ जैसे जरूरी नंबर खुल जाएंगे।


करियर प्लानर
एप पर करियर को ध्यान में रखकर करियर प्लानर फीचर जोड़ा गया है। जिस पर गवर्नमेंट प्राइवेट नौकरी की जानकारी, एडमिशन संबंधी जानकारी, स्कॉलरशिप और गवर्नमेंट स्कीम को जान सकते हैं। एप पर एक विकल्प सिटी न्यूज इवेंट्स एंड नोटिस केलिए दिया गया है। जहां शहर में हो रहे कार्यक्रमों की जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed