फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six people walking without masks arrested

बिना मास्क घूम रहे छह लोग गिरफ्तार

Wed, 01 Jul 2020 09:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Six people walking without masks arrested
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग थाना पुलिस ने बिना मास्क पहनकर घूमने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ 188 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सेक्टर 29बी निवासी फिरोज खान, सेक्टर 47डी निवासी गौरव शर्मा, हल्लोमाजरा निवासी हिमांशु उपाध्याय, राहुल, फैंदा निवासी बलमिक निशाद और सेक्टर 20 निवासी नवीन रोहिला के रूप में हुई है। शहर की अलग-अलग थाना पुलिस ने बुधवार को मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया। इस अभियान में सेक्टर 31 थाना पुलिस ने गौरव शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, राहुल और फैंदा बलमिक निशाद को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया। वहीं सेक्टर-19 थाना पुलिस ने नवीन रोहिला और इंडस्ट्रीयल एरिया थाना पुलिस ने फिरोज खान को बिना मास्क पहन कर घूमने पर गिरफ्तार किया है। हालांकि पकड़े गए सभी लोगों को बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed