फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six people have committed adultery with 14-year-old boys in Patiala

पंजाब में 14 साल के लड़के साथ छह ने किया कुकर्म, दी जान से मारने की धमकी

Sat, 29 Sep 2018 12:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Updated Sat, 29 Sep 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Six people have committed adultery with 14-year-old boys in Patiala
rape

थाना सदर के अधीन पड़ते एक गांव में 14 साल के लड़के के साथ छह लोगों ने कुकर्म किया। आरोपियों ने लड़के को पीटा और इस बारे में किसी से न बताने की धमकी दी। पीड़ित जाट समुदाय का है। मामला एक महीने बाद उस समय सामने आया जब आरोपी किशोर को धमकी देकर दोबारा अपने पास बुला रहे थे। थाना सदर पुलिस ने पीड़ित लड़के के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।   

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह एक महीना पहले साइकिल से गांव बोहड़पुर जनहेड़ियां की तरफ आ रहा था। इसी दौरान आरोपी शाना, गौरव, राजा, सिमरत सिंह, सिमरा, मंगा ने उसे रास्ते में रोका और पानी की टंकी वाले कमरे में ले गए। वहां आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म किया। इसके बाद उसे बुरी तरह पीटा। उन्होंने उसे इसकी जानकारी किसी को न देने के लिए धमकाया। उस समय पीड़ित ने घर पर कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन


एक महीने बाद जब आरोपी उसे फिर से परेशान करने लगे तो किशोर ने अपनी मां को सारी बात बताई। परिजनों ने इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित लड़के के बयान के आधार पर सभी छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed