फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Six Coronavirus Positive Cases Found in Punjab's Tarn Taran

पंजाबः नांदेड से लौटे तरनतारन के 14 सिख श्रद्धालु, छह मिले कोरोना पॉजिटिव, एक गांव सील

Mon, 27 Apr 2020 08:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 27 Apr 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Six Coronavirus Positive Cases Found in Punjab's Tarn Taran
कोरोना वायरस - फोटो : ANI

महाराष्ट्र के श्री हजूर साहिब से तरनतारन लौटे 14 श्रद्धालुओं में से 6 श्रद्धालु कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। डीसी प्रदीप कुमार सभरवाल ने बताया कि संक्रमितों में गांव सुर सिंह के पांच और गांव बासरके का एक श्रद्धालु शामिल है। जिला प्रशासन ने गांव सुर सिंह को पूरी तरह से सील कर दिया है और इन श्रद्धालुओं के परिजनों को भी एकांतवास में रखकर उनकी सेहत जांच के लिए सैंपल ले लिए गए हैं। जिला तरनतारन अब तक एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज न मिलने के कारण ग्रीन जोन में था लेकिन महाराष्ट्र से आए श्रद्धालुओं में से एक साथ 6 मरीजों के पॉजिटिव आने से जिले में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


कपूरथला: सुल्तानपुर लोधी लौटे 14 श्रद्धालु, क्वारंटीन
महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित तख्त श्री हजूर साहिब में फंसे सुल्तानपुर लोधी व शाहकोट एरिया के विभिन्न गांवों से संबंधित 14 श्रद्धालु सोमवार को सुल्तानपुर लोधी पहुंचे। पीआरटीसी की बसें इन्हें लेकर सुल्तानपुर लोधी आई। एसडीएम डॉ. चारूमिता, डीएसपी सरवन सिंह बल व एसएचओ इंस्पेक्टर सरबजीत सिंह ने उन्हें मेडिकल जांच के बाद गुरुद्वारा श्री बेर साहिब की बेबे नानकी सराय में क्वारंटीन कर दिया। 
विज्ञापन


एसडीएम डॉ. चारूमिता के अनुसार इन लोगों को बेबे नानकी निवास में अलग-अलग रखा गया है। डॉक्टरों ने उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। हर व्यक्ति का ब्लड सैंपल लिया गया है। श्रद्धालुओं में शामिल पूर्व सरपंच ने बताया कि वाहेगुरु की कृपा से सभी श्रद्धालु स्वस्थ हैं। उन्होंने दावा किया कि श्री हजूर साहिब नांदेड़ के आसपास के 9 जिले कोरोना से मुक्त हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को डरने की कोई जरूरत नहीं है। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब के मैनेजर भाई जरनैल सिंह और एडिशनल मैनेजर सरबजीत सिंह धुंदा ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से हर प्रकार के प्रबंध किए गए हैं और उनको हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed