फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sitting problem solve in PGI

पीजीआई में अब नहीं होगी बैठने की दिक्कत

Mon, 09 Dec 2013 02:14 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 09 Dec 2013 02:14 PM IST
विज्ञापन
sitting problem solve in PGI

पीजीआई की न्यू ओपीडी ब्लॉक में मरीजों व उनके रिश्तेदारों को बैठने के लिए कुर्सी का इंतजार खत्म हो गया है।

विज्ञापन


ब्लॉक में मरीजों के बैठने के लिए नए डिजाइन की कुर्सियां आ रही हैं। इन कुर्सियों की खासियत यह है कि इसमें बैठने के साथ मरीज लेट भी सकता है, क्योंकि बीच में कोई भी एंगल या रुकावट नहीं है।

यह काफी मजबूत हैं, जिसका सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा। पीजीआई के सूत्रों ने बताया कि कई विभागों में कुर्सियां लग भी चुकी हैं।

इन विभागों में गायनी, आर्थोपेडिक्स व मेडिकल शामिल हैं। कुछ कुर्सियां अभी आना बाकी है। उसके बाद अन्य विभागों में भी लगाई जाएंगी।

यह कुर्सियां एसबीआई की ओर से दान में दी जा रही है। पीजीआई की प्रवक्ता मंजू वडवालकर का कहना है कि अभी कितनी कुर्सियां आईं हैं, इस बारे में बता पाना अब मुश्किल होगा, लेकिन इनकी संख्या काफी अधिक है।
विज्ञापन


पीजीआई के न्यू ओपीडी ब्लॉक में मरीजों को बैठने के लिए काफी दिक्कत आ रही थी। दरअसल, मरीजों के साथ उनके परिजन भी आते थे।

ऐसे में कुर्सियां कम पड़ जाती थी। इससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। खड़े रहने से मरीजों की हालत और खराब हो जाती थी।

इसी को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने समाजिक जिम्मेदारियों को निभाते एक हजार कुर्सियां दान देने का फैसला लिया।

इन कुर्सियों को लगाने से पहले इसका विशेष तौर पर डिजाइन भी तैयार किया गया है। बताया जा रहा है कि एक संस्था की ओर से पहले आठ कुर्सियों का एक सेट मंगवाया और उस सेट के मुताबिक ही कुर्सियां बनाने का आग्रह पीजीआई की ओर से किया गया। एसबीआई ने हुबहू उसी तरीके से कुर्सियां बनाई और पीजीआई को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच गोल्फ कार्ट देंगी राहत
न्यू ओपीडी ब्लॉक में कुर्सियां आने के बाद पांच गोल्फ कार्ट आने की उम्मीद है। यह गोल्फ कार्ट भी एसबीआई की ओर से दिया जा रहा है।

इससे उन मरीजों को ज्यादा फायदा होगा जो चलने में असमर्थ होंगे। साथ ही बस पर बैठने में दिक्कत आती हो।

पुरानी पीजीआई से न्यू ओपीडी के लिए पीजीआई की ओर से निशुल्क बस सेवा पहले से ही है। इसका फायदा रोजाना सैकड़ों मरीज उठाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed