{"_id":"6312041fef838b598126f94f","slug":"sit-will-investigate-sabotage-and-arson-in-church-in-tarn-taran","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्च में बेअदबी का मामला: आगजनी और तोड़फोड़ की SIT करेगी जांच, IG फिरोजपुर करेंगे नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चर्च में बेअदबी का मामला: आगजनी और तोड़फोड़ की SIT करेगी जांच, IG फिरोजपुर करेंगे नेतृत्व
Fri, 02 Sep 2022 06:57 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 02 Sep 2022 06:57 PM IST
सार
डीजीपी ने कहा कि अमन-कानून को कायम रखने के साथ-साथ पंजाब पुलिस पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल और भाईचारा कायम रखने के लिए वचनबद्ध है। पुलिस टीमें हर पक्ष से मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के तरनतारन जिले के गांव ठक्करपुरा में एक चर्च में बेअदबी और आग लगने की घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डीजीपी पंजाब गौरव यादव के दिशा-निर्देश पर जांच ब्यूरो के निदेशक (बीओआई) बी चंद्र शेखर ने इस विशेष जांच टीम को गठित किया है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर जनरल पुलिस (आईजीपी) फिरोजपुर रेंज के नेतृत्व वाली एसआईटी में एसएसपी तरनतारन और एसपी इन्वेस्टिगेशन तरनतारन भी दो सदस्यों के तौर पर शामिल हैं। गौर हो कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक को इस घटना की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एसआईटी इस मामले की रोजमर्रा के आधार पर जांच करेगी और जल्द से जल्द अदालत में अंतिम रिपोर्ट पेश करने को यकीनी बनाएगी। उन्होंने कहा कि एसआईटी केस की जांच में सहायता लेने के लिए किसी और अधिकारी या कर्मचारी का सहयोग भी ले सकती है।
विज्ञापन
डीजीपी ने कहा कि अमन-कानून को कायम रखने के साथ-साथ पंजाब पुलिस पंजाब में शांतिपूर्ण माहौल और भाईचारक सांझ को कायम रखने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें हर पक्ष से मामले की जांच कर रही हैं और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इस मामले में आईपीसी की धारा 295-ए, 452, 427, और 34 और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत बीते 31 अगस्त 2022 को तरनतारन के थाना सदर पट्टी में मामला दर्ज किया गया है।