फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   SIT will investigate HCS paper leak case

एचसीएस पेपर लीक मामला, हाईकोर्ट ने जांच का जिम्मा SIT को सौंपा

Sat, 16 Sep 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate HCS paper leak case
Paper Leak - फोटो : File Photo
हरियाणा सिविल सर्विसेज ज्यूडिशियल परीक्षा पेपर डेढ़ करोड़ में लीक होने के मामले में हाईकोर्ट ने जांच का जिम्मा एसआईटी को सौंपने का निर्णय लिया है। एसआईटी चंडीगढ़ पुलिस की होगी जिसके लिए हाईकोर्ट ने सीलबंद लिफाफेमें नाम मांगे हैं। साथ ही अगली सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ के डीजीपी को खुद कोर्ट में हाजिर रहने के आदेश दिए हैं। साथ ही फुल बेंच ने तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट) बलविंदर शर्मा को निलंबित करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुनवाई केदौरान हाईकोर्ट का प्रशासकीय पक्ष रखने के लिए सीनियर एडवोकेट कंवलजीत सिंह पेश। उन्होंने कहा कि अभी तक प्रारंभिक स्तर की जांच हुई है तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी गहराई से जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कोर्ट के समक्ष अपील की कि एसआईटी गठित कर जांच करवाई जाए जिसकी निगरानी हाईकोर्ट करे। कंवलजीत सिंह ने कहा कि परीक्षा चंडीगढ़ में हुई थी, याचिकाकर्ता सुमन का पति मनोज, जिसने हाईकोर्ट को यह शिकायत दी है, वह चंडीगढ़ में है। याचिकाकर्ता और आरोपी के बीच बात चंडीगढ़ में हुई तो ऐसे में एफआईआर भी चंडीगढ़ में ही दर्ज करवाई जाए। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के गृह विभाग को भी बनाया पक्षकार
जस्टिस राजेश बिंदल, जस्टिस राजन गुप्ता एवं जस्टिस जीएस संधावालिया की बेंच ने इस मांग को स्वीकार करते हुए चंडीगढ़ में ही मामले की एफआईआर दर्ज करने और चंडीगढ़ पुलिस द्वारा गठित एसआईटी से जांच कराने के आदेश दिए। इस मामले में हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ के गृह विभाग को भी पक्ष बना लिया है। आरोपी रजिस्ट्रार (रिक्रूटमेंट) बलविंदर शर्मा, दोनों टॉपरों सुनीता और सुशीला के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed