{"_id":"60ca3f996431631e9834acc5","slug":"sit-to-question-punjab-former-cm-parkash-singh-badal-on-june-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटकपूरा पुलिस गोलीकांड: 22 जून को पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के घर जाकर एसआईटी करेगी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटकपूरा पुलिस गोलीकांड: 22 जून को पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के घर जाकर एसआईटी करेगी पूछताछ
Wed, 16 Jun 2021 11:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:49 PM IST
सार
अक्तूबर 2015 में हुए कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पूछताछ के लिए नई एसआईटी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को समन भेजकर 16 जून को पेश होने को कहा था। इस मामले में मोहाली में पूर्व मुख्यमंत्री से कुछ अहम बिंदुओं पर एसआईटी को पूछताछ करनी थी। सोमवार को अचानक पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तबीयत खराब हो गई। उन्होंने एसआईटी के सामने पेश होने में असमर्थता जताई। हालांकि अब विशेष जांच टीम खुद उनके पास जाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटकपुरा पुलिस गोलीकांड मामले की जांच के लिए गठित नई एसआईटी पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से उनके आवास पर जाकर पूछताछ करेगी। एसआईटी ने अब बादल को लिखित तौर पर सूचित किया है कि टीम के अधिकारी 22 जून को चंडीगढ़ स्थित पंजाब एमएलए होस्टल में सुबह 10.30 बजे उनके आवास पर पहुंचकर उनसे मामले के बारे में पूछताछ करेंगे।
विज्ञापन
यह भी कहा गया है कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री संबंधित मामले के बारे में कोई दस्तावेज या सुबूत पेश करना चाहें तो जांच अधिकारियों को सौंप सकते हैं। इससे पहले एसआईटी ने बादल को बुधवार यानि 16 जून को मोहाली स्थित पीएसपीसीएल के रेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
समन के जवाब में बादल ने अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए कहा था कि वे अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार अभी एसआईटी के सामने पेश नहीं हो सकेंगे। साथ ही कहा था कि जैसे ही उनका स्वास्थ्य ठीक होगा, वे पेश हो जाएंगे। हालांकि बादल ने अपने इस जवाब में पेश होने की कोई तिथि नहीं बताई थी लेकिन मेडिकल सर्टिफिकेट अवश्य भेजा था।
विज्ञापन
उन्होंने एसआईटी को यह जानकारी दी थी कि वे एमएलए होस्टल के फ्लैट नंबर 37 में ठहरे हैं और यहां किसी भी पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगे। बादल के जवाब के आधार पर एसआईटी ने फैसला किया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री से खुद मिलकर अपनी जांच को आगे बढ़ाएगी।