फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sirsa recorded the highest mercury of across the country

Chandigarh News: देश भर में सिरसा सबसे गर्म, 47.8 डिग्री पारा दर्ज

Wed, 22 May 2024 03:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Sirsa recorded the highest mercury of across the country
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


चंडीगढ़। पूरा हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को सिरसा का अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश भर में सबसे ज्यादा है। गर्म क्षेत्र के लिहाज से देश में दूसरा शहर राजस्थान का पिलानी है, जहां दिन का तापमान 47.2 डिग्री दर्ज किया गया है। हरियाणा के हिसार, रोहतक, भिवानी और सिरसा में लू दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले पांच दिन गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। लू का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। भीषण गर्मी को देखते हुए सिरसा के उपायुक्त आरके सिंह ने 12वीं तक सभी स्कूलों की
छुट्टियां मई तक कर दी गई है। एक से ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। अन्य जिलों में शिक्षा विभाग ने 24 मई तक छुट्टियां घोषित कर रखी हैं। हालांकि मंगलवार को कुछ शहरों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, मगर गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। राज्य में औसतन 1.7 डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अंबाला में 39.5 डिग्री, हिसार में 45.5, करनाल में 38.7, रोहतक में 45.3, भिवानी में 46 डिग्री, सोनीपत में 42.2, नारनौल में 46, जींद में 44 और झज्जर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान भी 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। चरखीदादरी के कुछ इलाकों में रात का तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उत्तर भारत चार राज्यों में प्रचंड गर्मी का रेड अलर्ट
नई दिल्ली। पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और मैदानी राज्य पंजाब समेत उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत के कम से कम 10 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश प्रचंड गर्मी से झुलस रहे हैं। पारा 46 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अगले पांच दिन लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 44-47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। आईएमडी ने दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 24 मई तक कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 22 और 23 मई को केरल में अत्यधिक वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में इन शहरों में सबसे ज्यादा रहा तापमान
शहर
तापमान
सिरसा
47.8
पिलानी
47.2
चुरू
46.8
बठिंडा
46.6
आगरा
46.6
महेंद्रगढ़
46.3
झांसी
46.3
गंगानगर
46.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed