फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sirsa Dera Chief Gurmeet Ram Rahim to Come out from Sunaria Jail on Parole

Haryana: 40 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया गुरमीत राम रहीम, हनीप्रीत के साथ रवाना हुआ बरनावा आश्रम

Sat, 21 Jan 2023 05:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 05:04 PM IST
सार

सिरसा स्थित डेरे में दूसरे गद्दीनशीन संत शाह सतनाम महाराज का 25 जनवरी को अवतार दिवस मनाया जाता है। इस दिन डेरे में भंडारे के साथ सत्संग भी होता है। रामरहीम इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि इसके चलते जेल प्रशासन के माध्यम से सरकार से 40 दिन की पैरोल मांगी था।

विज्ञापन
Sirsa Dera Chief Gurmeet Ram Rahim to Come out from Sunaria Jail on Parole
बागपत के लिए रवाना हुआ राम रहीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पैरोल पर बाहर आ गया। अपनी 40 दिन की पैरोल के दौरान राम रहीम यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर गुरमीत राम रहीम यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। उसके साथ हनीप्रीत, साहिल, डॉक्टर राजा, सीपी अरोड़ा, चरणजीत सिंह सिद्धू, हर्ष अरोड़ा व प्रीतम अरोड़ा भी हैं। डीएसपी विवेक कुंडू के नेतृत्व में चार गाड़ियों का काफिला रवाना हुआ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


साध्वी यौन शोषण, पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व रणजीत सिंह हत्याकांड में सजा काट रहे डेरा प्रमुख रामरहीम ने प्रदेश सरकार से 40 दिन की पैरोल मांगी थी। अर्जी जेल अधीक्षक के माध्यम से सरकार को भेजी गई। सरकार ने अनुमति देने की जिम्मेदारी मंडल आयुक्त रोहतक को सौंपी थी। मंडल आयुक्त कार्यालय की तरफ से शुक्रवार शाम को अनुमति जारी कर दी गई। रामरहीम 40 दिन की पैरोल पर यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में शनिवार को जा सकता है। इसके लिए पुलिस व जेल प्रशासन सरकार के आधिकारिक आदेशों का इंतजार कर रहा है। साथ ही जेल परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार, गुरुवार व शनिवार होता है मुलाकात का दिन
जेल में बंद कैदी व बंदियों से उनके परिजन सोमवार, गुरुवार व शनिवार को मिलते हैं। इसके लिए सुबह नौ से दोपहर 2 बजे तक समय तय है। ऐसे में राम रहीम को दोपहर पौने दो बजे के करीब बागपत के लिए रवाना किया गया।

सीएम मनोहर लाल को नहीं पैरोल की जानकारी
वहीं डेरा मुखी को पैरोल मुद्दे पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि गुरमीत राम रहीम सिंह को पैरोल मिलने की जानकारी उन्हें नहीं है। अगर मिली है तो सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद ही होगी और यह उसका अधिकार है। मैं उसमें दखल नहीं दूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed