फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   sippy murder case, national shootar murder case, sippy mother, cbi, panchkula

सिप्पी सिद्धू की मां बोलीं, इंसाफ न मिला तो जान दे दूंगी

Sun, 27 Mar 2016 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Sun, 27 Mar 2016 11:13 AM IST
विज्ञापन
sippy murder case, national shootar murder case, sippy mother, cbi, panchkula
सिप्पी की मां दिपेंदर सिद्धू - फोटो : amarujala
नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू का मामला सीबीआई को ट्रांसफर जरूर हो गया है, लेकिन सीबीआई ने केस में कार्रवाई नहीं शुरू की है। यह कहना है सिप्पी की मां दिपेंदर सिद्धू का। वह पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में पैरा एथलेटिक मीट में सिप्पी के पंजाब टीम का हौसला बढ़ाने आईं थी। उन्होंने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देंगी। उनका कहना है कि सीबीआई के पास दो माह से केस है, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई।
विज्ञापन


सिप्पी की टीम में 40 खिलाड़ी शामिल
सिप्पी पंजाब टीम के फाउंडर थे। सिप्पी की मां दिपेंदर सिद्धू ने बताया कि सिप्पी पैरा ओलंपिक ऑफ  इंडिया के ज्वाइंट सेक्रेटरी जनरल ऑफ इंडिया थे। इसके अलावा वह अपनी टीम के जनरल सेक्रेटरी और फाउंडर भी थे। 2006 में सिप्पी ने टीम का गठन किया था। अब इसे उनके भाई जिप्पी सिद्धू चला रहे हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
नेशनल शूटर सिप्पी सिद्धू की 20 सितंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिप्पी की लाश रात को सेक्टर 27 के पार्क में मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने एसएसपी सुखचैन सिंह गिल के नेतृत्व में एसआईटी भी बनाई थी, लेकिन मामला नही सुलझा पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed