{"_id":"64198abda12a49ad550e8392","slug":"sikh-organizations-take-out-march-in-bathinda-in-support-of-amritpal-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: अमृतपाल के समर्थन में सिख संस्थाओं ने निकाला मार्च, साथियों को तुरंत रिहा करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bathinda News: अमृतपाल के समर्थन में सिख संस्थाओं ने निकाला मार्च, साथियों को तुरंत रिहा करने की मांग
Tue, 21 Mar 2023 04:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 21 Mar 2023 04:30 PM IST
सार
रोष मार्च निकाल रहे सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भारी पुलिस फोर्स ने हाजी रत्न चौक पर रोक लिया। वहीं पर पहुंचे तहसीलदार ने सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों से एक मांग पत्र भी हासिल किया। शिअद मान की तरफ से इस मार्च में शामिल परमिंदर सिंह बालियांवाली ने कहा कि अगर राज्य एवं केंद्र सरकार का रवैया सिखों प्रति ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में वो एक बड़ा रोष मार्च करेंगे।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते सिख संस्थाओं के सदस्य।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतपाल के साथियों की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को बठिंडा में दल खालसा और शिअद मान के बैनर तले सिख संस्थाओं ने गुरुद्वारा हाजी रत्न से एक रोष मार्च निकाला। इस दौरान गिरफ्तार युवकों को रिहा करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य एवं केंद्र सरकार सिखों पर अत्याचार कर रही है। अमृतपाल पंजाब के युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालता था। यही वजह है कि वह सरकारों को चुभता था।
विज्ञापन
दल खालसा का नेतृत्व कर रहे बाबा हरदीप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की अमृतपाल व उसके साथियों पर की गई कार्रवाई पंजाब के काले दौर की याद दिलाती है। पंजाब में 1984 में भी ऐसे ही सिखों पर सरकारी अत्याचार किया गया था। बाबा हरदीप ने कहा कि अमृतपाल सिंह सिखों के हक और युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने की बात करता था और निकाला भी है लेकिन राज्य और केंद्र सरकार को यह सही नहीं लगा। सिर्फ इसी बात पर अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
रोष मार्च निकाल रहे सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भारी पुलिस फोर्स ने हाजी रत्न चौक पर रोक लिया। वहीं पर पहुंचे तहसीलदार ने सिख संस्थाओं के प्रतिनिधियों से एक मांग पत्र भी हासिल किया। शिअद मान की तरफ से इस मार्च में शामिल परमिंदर सिंह बालियांवाली ने कहा कि अगर राज्य एवं केंद्र सरकार का रवैया सिखों प्रति ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में वो एक बड़ा रोष मार्च करेंगे। इसके अलावा उन्होंने मांग की है कि अमृतपाल के पकड़े गए साथियों को सरकार बिना शर्त रिहा करें।
विज्ञापन