फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sikh devotees will depart to pakistan today

839 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना, 21 अप्रैल को होगी वापसी

Fri, 12 Apr 2019 11:23 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 Apr 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन
Sikh devotees will depart to pakistan today

अमृतसर से 839 सिख श्रद्धालु बैसाखी उत्सव के लिए पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि 2200 सिख श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को पाकिस्तान रवाना होगा। बैसाखी के उपलक्ष्य में पाक ने ये वीजा जारी किए हैं। अटारी से तीन स्पेशल ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालु पाकिस्तान जाएंगे। एसजीपीसी के चीफ सेक्रेटरी डॉ. रूप सिंह ने बताया कि कमेटी की ओर से 839 श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाएंगे।

विज्ञापन

 




 जत्थे में शामिल श्रद्धालु गुरुद्वारा पंजा साहिब और गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब के साथ-साथ बाकी ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करेंगे। इन्हें एसजीपीसी मुख्यालय तेजा सिंह समुंदरी हाल से रवाना किया जाएगा। एसजीपीसी के जत्थे की अगुवाई रविंदर सिंह खालसा करेंगे। जत्था 12 अप्रैल को गुरुद्वारा पंजा साहिब पहुंचेगा। श्रद्धालु बैसाखी के पावन पर्व पर सजने वाले धार्मिक दीवान में 14 अप्रैल को हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 अप्रैल को श्रद्धालु ननकाना साहिब पहुंचेंगे। दो दिन यहां ठहरने के बाद श्रद्धालु डेरा सच्चा सौदा (शेखुपूरा) के दर्शन करने के बाद गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब लौट आएंगे। जत्था 18 अप्रैल को लाहौर स्थित गुरुद्वारा डेरा साहिब और 19 अप्रैल को गुरुद्वारा रोड़ी साहिब एमनाबाद व गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करेगा और 21 अप्रैल को वतन लौटेगा।

Sikh devotees will depart to pakistan today

भाई मर्दाना यादगारी कमेटी के अध्यक्ष एचएस भुल्लर ने बताया कि उनकी कमेटी 240 श्रद्धालुओं को पाकिस्तान भेज रही है। जत्थे के नेता संता सिंह होंगे। बाकी श्रद्धालुओं को अलग-अलग समितियां भेज रही हैं। 

550वें प्रकाश पर्व के समागमों पर होगी बातचीत 
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से पहले पाकिस्तान जाने वाला यह पहला जत्था है। एसजीपीसी जत्थे के नेता रविंदर सिंह खालसा प्रकाश पर्व पर आयोजित किए जाने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के बारे में पाकिस्तान सरकार द्वारा नवगठित पाकिस्तान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे। 

पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर भी गुरुद्वारा पंजा साहिब व गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में आयोजित धार्मिक समारोह में हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान पंजाब के गवर्नर श्रद्धालुओं के सामने करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण व श्री ननकाना साहिब में रेलवे स्टेशन के निर्माण के बारे में घोषणा कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed