{"_id":"632570b797f361d2bfc7af6a4fb01776","slug":"signature-campaign-loksabha-elections-voting-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्ताक्षर अभियान दिलाएगा मतदान की याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्ताक्षर अभियान दिलाएगा मतदान की याद
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 03 Apr 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना किसी लालच, डर और अपनी मर्जी से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने वोटर जागरूकता हस्ताक्षर मुहिम शुरू की है।
जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में जिला निर्वाचन अधिकारी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने मुहिम का आगाज किया। इस मौके उन्होंने लोगों से अपील की वे हस्ताक्षर मुहिम का हिस्सा बने। साथ ही मतदान करने की शपथ ले।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि गत लोकसभा चुनावों में 67 फीसदी वोटिंग हुई थी। इस बार 85 फीसदी मतदान का लक्ष्य रखा गया है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर मुहिम शुरू की गई है।
उन्होंने बताया कि वोटरों को जागरूक करने के लिए फेस बुक पेज भी तैयार किया गया है। इसके अलावा कई अन्य प्रोग्राम भी आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 20 हजार नए वोटर बने हैं।
विज्ञापन
जिले में कुल वोटरों की संख्या 6 लाख 16 हजार 854 हो गई हैं। इस मौके एडीसी प्रवीन कुमार थिंद, सहायक कमिश्नर जनरल ट्रेन डॉ. शुभदीप कौर, पीसीएस ट्रेनी जशन गिल, ट्रेनी तहसीलदार गुरजिंदर सिंह व समेत विभाग के कई मुलाजिम हाजिर थे।
पहली बार वोट करने वाले होंगे सम्मानित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 30 अप्रैल को होने वाले मतदान में जो लोग पहली बार मतदान करेंगे। उन्हें प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रशंसा पत्र दिए जाएंगे। सिद्धू ने समूह वोटरों से अपील कि वह किसी भी व्यक्ति के बहकावे में न आए।