केजरीवाल पंजाब के लिए काला अंग्रेज, जो लूटने आया है : सिद्धू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता और स्टार कैंपेनर नवजोत सिंह सिद्धू ने बादल परिवार और उनके मंत्रियों पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बादल परिवार माफिया किंग है।
पंजाब के हर व्यवसाय पर इनकी नजर रही है। किसी को काम नहीं करने दिया। वह 26 जनवरी को सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज सिंह चीमा के हक में चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे।
सुल्तानपुर लोधी की दाना मंडी में आयोजित रैली में सिद्धू ने कहा कि अगर मंत्री मजीठिया को उलट किया जाए तो उनमें से रेत, बजरी और चिट्टा ही निकलेगा।
'कैप्टन की सेना का सिपाही हूं'
जिसका मकसद केवल और केवल पंजाब को लूटना है। पंजाब की जनता इनकी लोक लुभावनी बातों में नहीं आने वाली है। यह तो सिर्फ और सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने आए हैं।
दिल्ली में कुछ कर नहीं सके और यहां आकर पंजाबियत को बेवकूफ बनाने के लिए डेरा डाले हैं।
पंजाब के लोग इन्हें मुंह नहीं लगाएंगे। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी से कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज सिंह चीमा का हाथ पकड़कर जिताने की अपील की। अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस के सिपाही और अमरिंदर सिंह उनके कैप्टन हैं।
उन्होंने कहा कि चुनाव में जहां-जहां बादल परिवार के लोग खड़े हैं, वहां-वहां उन्हें हराना होगा। देश की यह पहली सरकार है जिनकी रिश्तेदारियों में 23 लोग सरकार के बड़े पदों पर काबिज हैं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में बादलों को अब राज अब करने नहीं देना है। इनके कार्यकाल में पंजाब और पंजाबियत को गहरी ठेस पहुंची है।