फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sidhu attak on majithiya and kejriwal in punjab election capa

केजरीवाल पंजाब के लिए काला अंग्रेज, जो लूटने आया है : सिद्धू

Fri, 27 Jan 2017 07:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 27 Jan 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
Sidhu attak on majithiya and kejriwal in punjab election capa
सिद्धू और राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस के फायर ब्रांड नेता और स्टार कैंपेनर नवजोत सिंह सिद्धू ने बादल परिवार और उनके मंत्रियों पर कड़ा हमला बोलते हुए कहा कि बादल परिवार माफिया किंग है। 

विज्ञापन


पंजाब के हर व्यवसाय पर इनकी नजर रही है। किसी को काम नहीं करने दिया। वह 26 जनवरी को सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज सिंह चीमा के हक में चुनाव रैली को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


सुल्तानपुर लोधी की दाना मंडी में आयोजित रैली में सिद्धू ने कहा कि अगर मंत्री मजीठिया को उलट किया जाए तो उनमें से रेत, बजरी और चिट्टा ही निकलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कैप्टन की सेना का सिपाही हूं'

Sidhu attak on majithiya and kejriwal in punjab election capa
नवजोत सिंह सिद्धॣ - फोटो : अमर उजाला

जिसका मकसद केवल और केवल पंजाब को लूटना है। पंजाब की जनता इनकी लोक लुभावनी बातों में नहीं आने वाली है। यह तो सिर्फ और सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने आए हैं।
दिल्ली में कुछ कर नहीं सके और यहां आकर पंजाबियत को बेवकूफ बनाने के लिए डेरा डाले हैं। 

पंजाब के लोग इन्हें मुंह नहीं लगाएंगे। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी से कांग्रेस प्रत्याशी नवतेज सिंह चीमा का हाथ पकड़कर जिताने की अपील की। अमृतसर ईस्ट से कांग्रेस उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस के सिपाही और अमरिंदर सिंह उनके कैप्टन हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव में जहां-जहां बादल परिवार के लोग खड़े हैं, वहां-वहां उन्हें हराना होगा। देश की यह पहली सरकार है जिनकी रिश्तेदारियों में 23 लोग सरकार के बड़े पदों पर काबिज हैं। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में बादलों को अब राज अब करने नहीं देना है। इनके कार्यकाल में पंजाब और पंजाबियत को गहरी ठेस पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed