{"_id":"5fe7929c8ebc3e3d9853ae53","slug":"shubman-gill-dream-of-wearing-test-cap-fulfilled-family-and-fans-expect-big-innings-from-him-chandigarh-news-pkl398575697","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरा हुआ शुभमन गिल का ये सपना...गुरुद्वारे में पिता ने की अरदास, अब फैंस को बड़ी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरा हुआ शुभमन गिल का ये सपना...गुरुद्वारे में पिता ने की अरदास, अब फैंस को बड़ी उम्मीद
Sun, 27 Dec 2020 01:14 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ट्विटर
सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का टेस्ट कैप पहनने का सपना शनिवार को मेलबोर्न में पूरा हो गया। बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे मैच के पहले दिन पूरी कंगारू टीम 195 रनों पर ऑलआउट हो चुकी है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत 1 विकेट पर 36 रन बना चुका हैं। पुजारा के साथ गिल क्रीज पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
बल्लेबाजी में चौके से शुरुआत करने वाले शुभमन गिल 28 रन के निजी स्कोर पर विकेट पर डटे हुए हैं। हालांकि उन्हें एक बार जीवनदान भी मिला। उनकी इस छोटी पारी में 38 गेंद पर 5 चौके शामिल रहे। 14 साल बाद पंजाब के किसी क्रिकेटर को टेस्ट कैप पहने का मौका मिला है। मोहाली के क्रिकेटर गिल का डेब्यू इसलिए भी खास रहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट इतिहास में यह 100वां टेस्ट था। अब उनके करीबी उनसे से बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे हैं। टीम इंडिया की गेंदबाजी के समय में गिल ने एक अहम कैच भी लपका।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे कम उम्र के खिलाड़ी
शुभमन गिल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने का मौका मिला है। पृथ्वी शॉ ने पहले टेस्ट में बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया जिसकी वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया। दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल को डेब्यू करने का मौका मिला है। शुभमन गिल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू करने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी हैं। गिल के अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने भी डेब्यू किया।
विज्ञापन
पिता बोले- बेटे के लिए गुरुद्वारे में की अरदास
शुभमन गिल के पिता लखविंदर गिल ने कहा कि मैंने भारतीय पारी को खेलते हुए नहीं देखा। जिस समय भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू होनी थी, मैं पास के गुरुद्वारा में बेटे के लिए अरदास करने गया था। घर वापस आकर मैच के हाईलाइट्स देखे। बेटे शुभमन को एक जीवनदान मिला है। उसे हर हालत में इसका फायदा उठाना चाहिए।