{"_id":"68f2824acabfb5c05e033be4","slug":"shri-guru-gobind-singh-public-school-got-first-prize-in-shabad-gayan-chandigarh-news-c-16-pkl1091-848441-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शब्द गायन में श्री गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल को पहला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शब्द गायन में श्री गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल को पहला पुरस्कार
विज्ञापन
सेक्टर-19 में आयोजित कार्यक्रम में ट्राइसिटी की 9 टीमों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। गुरु नानक खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-30 बी ने शुक्रवार को रागों पर आधारित शब्द गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया। यह कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, सेक्टर-19 में आयोजित किया गया था। इसका उद्देश्य छात्रों को आध्यात्मिकता और सिख संगीत परंपरा से जोड़ना और शब्द गायन के महत्व को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में ट्राइसिटी की 9 टीमों ने भाग लिया और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल सेक्टर-35 बी को प्रथम पुरस्कार, श्री गुरु हरकृष्ण सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सेक्टर-40 सी को द्वितीय और श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-35 को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया। सांत्वना पुरस्कार वी. डीएवी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 बी को प्रदान किया गया।