फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Showrooms along shops open Aud-Even why rules small shops

दुकानों के साथ शोरूम भी ऑड-ईवन में खुलें, नियम सिर्फ छोटी दुकानों के लिए क्यों

Sat, 01 Aug 2020 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Showrooms along shops open Aud-Even why rules small shops
चंडीगढ़। शहर के बाजारों में फिर से ऑड-ईवन से दुकानें खुलने की सूचना पर शुक्रवार को मार्केट के दुकानदार आक्रोशित हो गए। दुकानदारों ने एडवाइजर मनोज परिदा को ट्वीट कर कहा कि आखिर सभी नियम छोटी मार्केट के लिए क्यों बनते हैं। बड़े शोरूम में कोरोना नहीं फैलेगा क्या। इस फैसले को लेकर प्रशासन खुद ही घिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 मार्केट के प्रधान संजीव कुमार ने एडवाइजर को ट्वीट कर कहा कि पीयू के कारण पूरी मार्केट में ग्राहक आते थे। छात्र-छात्राएं इस समय पीयू में हैं नहीं। जैसे तैसे करके ऑड ईवन सिस्टम बंद हुआ तो ग्राहक भी अब गिने चुने आते हैं। ऐसे में दुकानदार आखिर कैसे अपना किराया देंगे। ऐसा ही हाल रहा तो लोगों को कर्ज लेने की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, सेक्टर-19 सदर मार्केट के प्रधान ने कहा कि प्रशासन पहले कोई राहत पैकेज दे दे फिर ऑड-ईवन सिस्टम करे। सेक्टर-41 मार्केट के प्रधान सुनील जैन ने कहा कि आखिर प्रशासन को मॉल और शोरूम क्यों नहीं दिखते। जहां सेंट्रल ऐसी लगा होता है और कोरोना संक्रमण की आशंका ज्यादा है। पालिका मार्केट के प्रधान नरेश जैन ने कहा कि वैसे ही मार्केटों में ग्राहक नहीं है। ऊपर से ऑड ईवन सिस्टम से तो हालत और खराब हो जाएगी। सेक्टर-36 के प्रधान अनुज सहगल का कहना है कि प्रशासन जो भी निर्णय ले, एक जैसा ले। छोटे दुकानदार व बड़े दुकानदार के बीच भेदभाव न रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed