फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Show your patriotism in celebration of independence in Amar Ujala campaign Maa Tujhe Pranam

मां तुझे प्रणाम: अमर उजाला के अभियान का बनें हिस्सा, देश प्रेम के साथ दिखाएं हुनर और जीतें इनाम

Fri, 18 Aug 2023 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Aug 2023 12:08 PM IST
सार

प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 18 अगस्त है और परिणाम 30 अगस्त को घोषित होंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 9988611866, 8054009854, 7626825002 पर संपर्क करें। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विज्ञापन
Show your patriotism in celebration of independence in Amar Ujala campaign Maa Tujhe Pranam
मां तुझे प्रणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू किए गए अमर उजाला के अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के लिए शुक्रवार को प्रविष्टियां दाखिल करने का अंतिम दिन है। इस आयोजन के जरिए आप आजादी के जश्न में शामिल होकर देशप्रेम के साथ-साथ अपना हुनर भी दिखा सकते हैं। 

विज्ञापन


इस अभियान और प्रतियोगिता के मुख्य प्रायोजक क्रेडाई पंजाब सेक्टर-7, चंडीगढ़ और सह-प्रायोजक अमरटेक्स ग्रुप पंचकूला, मनीषा फॉम इंडस्ट्री बरवाला पंचकूला और ग्रोवर आई लेजर हॉस्पिटल सेक्टर-35ए चंडीगढ़ और अन्य सहयोगी संस्थान दृष्टि आई हॉस्पिटल सेक्टर-10 पंचकूला, सेपिएंट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, पिंजौर, सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-4 पंचकूला, हीलिंग सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल सेक्टर-34 चंडीगढ़, अनंत इंस्टीट्यूट पंचकूला, द आईएएस हब सेक्टर-25 चंडीगढ़, ऑल आईज अनु मोहाली, सुनंदा ग्रीनटेक, डेराबस्सी, कॉस्मिक वास्तु कोचिंग एवं कंसलटेंसी आदि हैं। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 18 अगस्त है और परिणाम 30 अगस्त को घोषित होंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान बाद में घोषित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - 9988611866, 8054009854, 7626825002
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: पूर्व मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ HC जाएगी जूनियर महिला कोच, सीएम पर लगाया बड़ा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


चित्रकला प्रतियोगिता
आजादी के 76 वर्षों को अपनी चित्रकारी के माध्यम से दर्शाइए और अपना देश प्रेम अपनी कला के माध्यम से प्रदर्शित करिए। चित्रकला प्रतियोगिता के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। चित्र पर नाम, क्लास, स्कूल, मोबाइल नंबर, और शहर का नाम स्पष्ट लिखे होने चाहिए। शीर्ष 15 विजेता घोषित किए जाएंगे।

आजादी के मायने वास्तव में एक भारतीय ही महसूस कर सकता है। इस वर्ष हम आजादी का 76वां उत्सव मना रहे हैं। आजादी के इस अमृत महोत्सव में हम सभी की भागीदारी होनी चाहिए। हर व्यक्ति देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। कोई जवान सीमा पर खड़ा होकर रक्षा कर रहा है तो डॉक्टर व नर्स मरीजों की सेहत को सुधारने में अपना योगदान दे रहा है। वहीं हमारे खिलाड़ी दुनिया में परचम लहराकर भारत को गौरवान्वित कर रहे हैं। एक भारतीय होने के नाते हम सभी का कर्तव्य है कि देश के विकास के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। इसी दिशा में अमर उजाला के मां तुझे अभियान से जुड़कर बच्चे अपने देशप्रेम के साथ चित्रकला में अपना हुनर भी दिखा सकते हैं।

अपनी चित्रकला को हमारे कार्यालय में 18 अगस्त तक जमा करवा सकते हैं।
पंचकूला : प्लॉट नं. 22, फेज़-2, इंडस्ट्रियल एरिया, पंचकूला- पिन कोड : 134113
चंडीगढ़ कार्यालय : एससीओ 34-35-36-37, दूसरा तल, मध्य मार्ग, सेक्टर-9डी, चंडीगढ़, पिनकोड : 160009

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed