फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shot, land dispute, Suniya, village, two injured, Police, Batala

जमीन विवाद में चली गोली

Tue, 16 Sep 2014 10:32 PM IST
बटाला ।
बटाला । Updated Tue, 16 Sep 2014 10:32 PM IST
विज्ञापन
shot, land dispute, Suniya, village, two injured, Police, Batala
स्थानीय अलीवाल रोड पर स्थित गांव सुनईया में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई। घटना में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए नामजद लोगों की तलाश कर रही है। गांव सुनईया के जगतार सिंह का इसी गांव के रहने वाले दलबीर सिंह के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। सोमवार की रात को करीब साढ़े दस बजे दलबीर सिंह के पक्ष के लोगों ने जगतार सिंह के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान दलबीर सिंह की ओर से फायरिंग की गई।
विज्ञापन


इससे गोली लगने के कारण जगतार सिंह घायल हो गया। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि झगड़े के दौरान दलबीर सिंह को भी चोटें आईं।  दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया । पुलिस ने जगतार के बयान के आधार पर दलबीर सिंह तथा कर्णजीत सिंह समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed