फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shopkeepers' goods seized from road

सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों का सामान जब्त

Wed, 24 Mar 2021 08:34 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 08:34 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers' goods seized from road
दुकानदारों का सामान जब्त करते निगम के अधिकारी और कर्मचारी। - फोटो : CHANDIGARH
मनीमाजरा। फुटपाथ और सड़क पर सामान रखकर कारोबार करने वाले दुकानदारों के खिलाफ बुधवार को नगर निगम ने कार्रवाई की। नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने शोरूम और दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखने वाले कुछ दुकानदारों का सामान जब्त करके उनके चालान काटे हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड के पास एक शोरूम के बाहर सड़क पर पड़ा एक दुकानदार का आधा ट्रक सामान जब्त किया। अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब-इंस्पेक्टर ललित त्यागी ने मनीमाजरा बस स्टैंड के पास वाले शोरूम के अलावा एनएसी में भी ऐसी कार्रवाई की है। अमर उजाला ने ऐसे दुकानदारों द्वारा सड़कों और फुटपाथ पर अपनी दुकानदारी का सामान रखकर कब्जा किए जाने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अब अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सख्ती से ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ओल्ड रोपड़ रोड के दुकानदारों पर भी होगी सख्ती
मनीमाजरा में तैनात अतिक्रमण हटाओ दस्ते के सब-इंस्पेक्टर ललित त्यागी का कहना है कि ओल्ड रोपड़ रोड पर भी बहुत सारे दुकानदार सड़क पर अपना सामान रखकर कब्जा करते हैं। इन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा। इन दुकानदारों का सामान भी जब्त करके उनके भी चालान काटे जाएंगे। वहीं उनका यह भी कहना है कि सड़कों पर रेहड़ी खड़ी करके चलती-फिरती रेहड़ी के लाइसेंस का दिखावा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी, क्योंकि यह रेहड़ी वाले एक जगह खड़े होकर अपना कारोबार करते हैं, जबकि उनके पास घूम-फिरकर सामान बेचने का लाइसेंस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed