फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooter Topi's pistol recovered from his partner's farmhouse in Zirakpur

शूटर टोपी की पिस्टल उसके साथी के जीरकपुर स्थित फार्महाउस से बरामद

Thu, 18 Jun 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Shooter Topi's pistol recovered from his partner's farmhouse in Zirakpur
चंडीगढ़। सेक्टर-9 में पुलिस मुख्यालय से महज 200 मीटर दूर स्थित शराब ठेके पर फायरिंग के मामले में नया खुलासा हुआ है। चार दिन की रिमांड पर चल रहे आरोपी वैंकट की निशानदेही पर पुलिस ने शूटर टोपी की ऑटोमैटिक पिस्टल चंडीगढ़ निवासी सुमित कुमार के जीरकपुर के पटियाला रोड पर स्थित फार्महाउस से बरामद कर ली है। इसके साथ तीन कारतूस और चंडीगढ़ नंबर की एक ऑडी कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार की अगुवाई में जांच टीम में सेक्टर-3 थाना प्रभारी जसपाल सिंह और सारंगपुर थाना प्रभारी रामरतन शर्मा को शामिल किया गया है। पुलिस पूछताछ में वैंकट ने बताया कि शूटर टोपी ने उसे फोन कर कहा था कि वह यह हथियार सेक्टर-48 निवासी सुमित कुमार भाटिया (35) के दे दे।
विज्ञापन

सुमित को जब पुलिस के जीरकपुर पहुंचने की भनक लगी तो वह अपने फार्म हाउस के नजदीक ही था। वह अपनी ऑडी कार में फरार होने लगा और पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करते हुए वह मौके से भाग निकला। इसके बाद वह अपनी ऑडी कार को फार्म हाउस पर छोड़कर वहां से दूसरी कार लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सुमित कुमार भाटिया फायरिंग के षड्यंत्र में शामिल था। पुलिस ने वैंकेट की निशानदेही पर दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इन दोनों मोबाइल फोन में वारदात से संबंधित सुबूत बताए जा रहे हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी वैंकट पर अंबाला और नारायणगढ़ में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में तीन मामले दर्ज है। वहीं, सुमित पर सेक्टर-31 थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं।

यह है मामला
सेक्टर-9 स्थित शराब ठेके पर बीते दो जून की रात को ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। वारदात में ठेके पर काम करने वाले राजेश के बाजू में दो गोलियां लगीं थी, जबकि दो अन्य कारिंदों मदन व पवन दुकान में लगे शीशे के टूटने से जख्मी हो गए थे। ठेका मालिक राम अवतार बत्रा के रिश्तेदार अंकुर नारंग को गोलियां लगी थीं। आरोपी चंडीगढ़ की होंडा अमेज कार से सेक्टर-9/10 की डिवाइडिंग रोड की तरफ फरार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed