फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooter Nitin confessed .. firing on the liquor businessman's cell with friends

शूटर नितिन ने कबूला.. साथियों संग शराब कारोबारी की कोठी पर की थी फायरिंग

Mon, 20 Jul 2020 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shooter Nitin confessed .. firing on the liquor businessman's cell with friends
चंडीगढ़। बीते 31 मई को सेक्टर-33 स्थित शराब कारोबारी अरविंद सिंगला के भाई राकेश सिंगला की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने के मामले में मुख्य शूटर अमृतसर निवासी नितिन नाहर (20) को सेक्टर-34 थाना पुलिस चार दिन के प्रोडक्शन वारंट पर शहर लेकर आई है। पुलिस पूछताछ आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने ही अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के अनुसार, शूटर नितिन गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई व अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू संपर्क में था और उन्होंने ही उसे यह वारदात करने का कहा था। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के आदेश के बाद उसने साथियों संग मिलकर सिंगला की कोठी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि नितिन नाहर पर हत्या और हत्या के प्रयास के करीब सात मामले दर्ज है। बता दें कि सिंगला की कोठी पर वारदात के बाद से दो शूटर समेत हमलावरों की सहायता करने वाले 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गौरतलब है कि बीते 31 मई को सेक्टर-33 स्थित राकेश सिंगला के घर पर कार सवार पांच बदमाश ताबड़तोड़ 17 राउंड फायर कर फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की कार को कब्जे में लेकर शूटरों की मदद करने वाले जीरकपुर निवासी जिम संचालक सेवक उर्फ गुरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि अंबाला जेल में बंद गैंगस्टर दीपू ने उन्हें यह काम सौंपा था। पुलिस ने दीपू के खुलासे के बाद लुधियाना निवासी शूटर करण शर्मा को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर पंजाब और चंडीगढ़ के बड़े कारोबारों से रंगदारी वसूलने के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था। सेक्टर-34 थाना पुलिस को अब हरियाणा के गांव लाडवा निवासी शूटर बलबीर सिंह उर्फ मनी, भिवानी निवासी राहुल और बच्ची की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed