फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shoe hurled at Punjab CM Parkash Singh Badal during Sangat Darshan

काफिले पर पथराव के बाद, सीएम बादल पर जूता फेंका, सीधे चेहरे पर लगा

Wed, 11 Jan 2017 06:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर)
ब्यूरो/अमर उजाला, लंबी (मुक्तसर) Updated Wed, 11 Jan 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
Shoe hurled at Punjab CM Parkash Singh Badal during Sangat Darshan
लंबी में मुख्यमंत्री बादल पर फेंका जूता - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा हलका लंबी के गांव रत्ताखेड़ा में बुधवार को एक युवक ने चुनाव प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंका। अचानक हुई इस घटना से सीएम हड़बड़ा गए। जूता लगने से मुख्यमंत्री का चश्मा टूट गया, हालांकि सीएम ने इससे इंकार किया है। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस ने युवक को काबू कर लिया। युवक का तर्क था कि उसके मन में बेअदबी की घटनाओं का गुस्सा था, जो उसने सीएम पर जूता फेंक निकाल लिया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुधवार को लंबी विधानसभा हलके में चुनाव प्रचार कर रहे थे। वह पन्नीवाला, बोदीवाला और मिड्ढा गांव में चुनाव प्रचार अभियान कर गांव रत्ताखेड़ा छोटा में पहुंचे। वहां उन्होंने भाषण शुरू किया तो दूसरी कतार में बैठे गांव के ही युवक गुरबचन सिंह ने सीएम पर जूता फेंक कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जूता लगने से मुख्यमंत्री का चश्मा टूट गया।
विज्ञापन


थाना कबरवाला पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुक्तसर के एसएसपी ध्रुमन एच निंबले ने बताया कि सीएम पर जूता फेंकने वाले युवक पर धारा 353, 355, 186 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जलालाबाद में उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल के काफिले पर पथराव की घटना हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'लंबी वाले ऐसी ओछी हरकत नहीं कर सकते'

Shoe hurled at Punjab CM Parkash Singh Badal during Sangat Darshan
बठिंडा में बोले सीएम बादल - फोटो : File Photo
लंबी वाले ऐसी ओछी हरकत नहीं कर सकते
जूता मुझे लगा जरूर है, मगर मेरा चश्मा नहीं टूटा है। रही बात लंबी के लोगों की, तो यहां के लोग मुझे दिल से प्यार करते हैं। वह ऐसी ओछी हरकत नहीं कर सकते। जूता फेंकने वाले युवक को वह पहचानते हैं। वह अबोहर के गांव का है। यह युवक अमरीक सिंह अजनाला की सिख जत्थेबंदी का नेता है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। शीघ्र ही जूता फेंकने का स्पष्ट कारण पता चल जाएगा। 
प्रकाश सिंह बादल, मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री पर जूता फेंकना निंदनीय : भाजपा
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर जूता फेंकने की घटना को जिला भाजपा ने निंदनीय बताया है। जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश गोरा पठेला, उपाध्यक्ष तरसेम गोयल, मंडल अध्यक्ष संदीप गिरधर, नगर काउंसिल के सीनियर उपाध्यक्ष रविंदर कटारिया, मार्केट कमेटी के उप चेयरमैन राजीव दाबड़ा ने कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए, कम है। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बुजुर्ग व सुलझे हुए सियासतदान हैं।

उनका निरादर कोई भी व्यक्ति सहन नहीं करेगा। मुख्यमंत्री बादल पर उम्र के इस पड़ाव तक कोई लांछन नहीं लगा था। जिला भाजपा इस घटना की कड़ी निंदा करती है और आरोपी को सख्त सजा देने की अपील करती है। भाजपा नेता लोकप्रिय शर्मा, अरविंद पठेला, पार्षद सतपाल, मुकेश सत्संगी, रविंदर कटारिया, बंटी खेड़ा, प्रदीप जैन, गुरमीत सेखों, जरनैल सिंह, पाला सिंह और विजय कुमार ने भी इस घटना की निंदा की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed