{"_id":"5b6334164f1c1b54638b6029","slug":"sho-asi-and-constable-line-spot-accused-of-striking-a-worker-and-cutting-hair","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर से मारपीट करने व बाल काटने के आरोपी एसएचओ, एएसआई और कांस्टेबल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर से मारपीट करने व बाल काटने के आरोपी एसएचओ, एएसआई और कांस्टेबल लाइन हाजिर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इसराना (हरियाणा)
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
haryana police
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी मनबीर सिंह मान ने किसान को अवैध रूप से हिरासत में रखकर मारपीट करने और बाल काटने के आरोपी थाना इसराना के एसएचओ सुरेश कुमार, एएसआई जगदीश और कांस्टेबल संदीप को गुरूवार को लाइन हाजिर कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। सब इंस्पेक्टर रेखा को इसराना थाने का एसएचओ नियुक्त किया है। रेखा, पानीपत के महिला थाने में तैनात थी।
करीब सप्ताह भर पहले पड़ोसियों ने शिकायत दी थी कि पीड़ित किसान बिजेंद्र नाले को तोड़ने का प्रयास कर रहा है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने मजदूर को अवैध हिरासत में रखकर उसके साथ मारपीट की, बाल काटे और अचेत अवस्था में फेंक दिया था। इस पर एसपी मान ने बिजेंद्र के साथ थाना परिसर में हुई कथित घटना को गंभीरता से लिया और डीएसपी को इस मामले की जांच सौंप दी। वहीं विभागीय जांच के दायरे में आठ पुलिस अधिकारी व कर्मचारी आए।
डीएसपी ने पीड़ित बिजेंद्र और आरोपी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से भी पूछताछ की। डीएसपी सिंह ने आरोपी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों व पीड़ित किसान का थाना इसराना में आमना-सामना भी करवाया। इधर, डीएसपी सिंह ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर एसपी मान को सौंप दी। एसपी मान ने डीएसपी सिंह की रिपोर्ट के आधार पर किसान बिजेंद्र के साथ हुई मारपीट के मामले में संज्ञान लेते हुए थानेदार सुरेश कुमार, एएसआई जगदीश व कांस्टेबल संदीप को गुरूवार की शाम को लाइन हाजिर कर दिया और सब इंस्पेक्टर रेखा को थाना इसराना का एसएचओ तैनात किया है।