{"_id":"5da235088ebc3e93dc480665","slug":"shivani-gambhir-announces-karwa-queen-chandigarh-news-pkl3536446156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी गंभीर बनी बेस्ट करवा क्वीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी गंभीर बनी बेस्ट करवा क्वीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। करवाचौथ के उपलक्ष्य में शनिवार को हाउसिंग बोर्ड मनीमाजरा के एक होटल में प्रतियोगिता कराई गई। इसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मॉडल प्रीति अरोड़ा और डांसर अविनाश के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में 60 महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी प्रतिभा से जज को प्रभावित करने की कोशिश की। प्रतियोगिता में शिवानी गंभीर बेस्ट करवा क्वीन चुनी गईं। इसके अलावा मॉडलिंग में पूजा शर्मा ने पहले और भावना सनघाई दूसरे स्थान पर रहीं।
आयोजक प्रीति अरोड़ा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में सुधा भारद्वाज मुख्य अतिथि थीं जबकि ऊषा यादव, ऊषा गर्ग, मेहर वर्मा गेस्ट के तौर पहुंचीं। मिली व रेणू गर्ग ने बतौर सेलिब्रेटी गेस्ट शिरकत की। प्रतिभागी महिलाओं ने कार्यक्रम में जमकर डांस किया। प्रीति ने बताया कि दिनभर घर के कामकाज में व्यस्त रहने वाली महिलाओं के लिए विशेष तौर इस कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। महिलाओं ने गेम, डांस और मॉडलिंग, डोली, मेहंदी सेल्फ मेकअप आदि में भाग लिया। कार्यक्रम सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चला।