फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shivalik garden manimajra reality check

घूमने के लिए शिवालिक गार्डन मनीमाजरा जाने की सोच रहे हैं, जरूर पढ़ लें खबर

Tue, 27 Jun 2017 09:11 AM IST
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा
गोविंद परवाना/अमर उजाला, मनीमाजरा Updated Tue, 27 Jun 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
shivalik garden manimajra reality check
शिवालिक गार्डन मनीमाजरा
परिवार के साथ घूमने के लिए शिवालिक मनीमाजरा जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। उसके बाद सही लगे तो जाइए घूमने। 20 एकड़ में बने शिवालिक गार्डन की पूरी देखरेख न होने और यहां फैली गंदगी के कारण रोजाना सैर करने वालों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों का कहना कि नगर निगम की अनदेखी की वजह से गार्डन में गंदगी की भरमार है। शौचालय व्यवस्था ठप, पीने के पानी की कोई सुविधा नहीं, जॉगिंग ट्रैक पर लाइट की व्यवस्था भी नहीं है।
विज्ञापन


माडर्न कांप्लेक्स के रहने सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन मनीमाजरा के प्रधान सुभाष लूथरा का कहना कि सुबह-सुबह जब वह सैर करने आते हैं तो गार्डन के गेट से लेकर अंदर चारों तरफ फैली गंदगी से उनका सैर करने का मन मर जाता है। देर शाम गेट के बाहर आइसक्रीम, गोलगप्पे, चाट पापड़ी, भेलपूरी, छलियां और जूस आदि रेहड़ी वालों के कारण रात को गंदगी पड़ती है। यही गंदगी सुबह 5 बजे सैर करने आने वाले लोगों के लिए सिरदर्द बनती है। गार्डन के अंदर बाहर इनको रोकने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन


जॉगिंग ट्रैक पर लोग खाते हैं ठोकरें
इलाके के समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना गार्डन में बने शौचालय सुबह 9 बजे खोले जाते हैं। जबकि लोग सुबह 4 बजे गार्डन में सैर के लिए आ जाते हैं। देर शाम को सैर करने वालों को अंधेरे से परेशान होना पड़ता है। जॉगिंग ट्रैक पर लाइट की व्यवस्था नहीं है। रात को सैर करने वालों को अंधेरे में ठोकरें खानी पड़ती हैं क्योंकि बहुत सारी जगह जॉगिंग ट्रैक भी टूटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था न होने से बढ़ रही गंदगी
ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गुरइंद्र सिंह भोला का कहना कि गार्डन में देर शाम होते ही कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं। शाम को न तो कोई बागवानी विभाग का कर्मचारी होता है और न ही कोई सुरक्षा कर्मचारी गार्डन। इसके चलते शाम को लोग जमकर उत्पात मचाने के साथ गंदगी फैलते हैं। गार्डन के अंदर कोई डस्टबिन भी नहीं है। सुरक्षा न होने के कारण झूले टूटे हुए हैं।


गार्डन में बनी चार दुकानें हो रही खंडर
गार्डन के अंदर लोगों को खाने-पीने की सुविधा देने के लिए चार बूथ बनाकर उसके आगे बैठने की सुविधा की गई है, लेकिन बूथ कभी किराए पर दिए ही नहीं गए। इसके चलते बैठने के लिए बनाए गए टेबल, बैंच टूट गए और बूथ खंडर होते जा रहे हैं। ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के उपप्रधान रामभज शर्मा का कहना कि इन बूथों के न खुलने के लिए रेहड़ी फड़ी वालों ने गार्डन के गेट से लेकर अंदर तक अपना कब्जा करके सामान बेचना शुरू कर दिया है।

मेरे नोटिस में गार्डन की समस्या आई है। अधिकारियों से बैठक करके इसे जल्द ठीक करने की कोशिश की जाएगी।
- जगतार सिंह जग्गा, एरिया पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed