फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shiromani Akali Dal announced its candidates for seven loksabha seats in punjab

Punjab: अकाली दल ने सात सीटों पर उतारे उम्मीदवार, गुरदासपुर से दलजीत चीमा और अमृतसर से अनिल जोशी मैदान में

Sat, 13 Apr 2024 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 04:46 PM IST
सार

पार्टी ने गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा को मैदान में उतारा है। श्री आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा को टिकट दी गई है। पटियाला से एनके शर्मा और अमृतसर से अनिल जोशी के नाम पर मुहर लगी है।

विज्ञापन
Shiromani Akali Dal announced its candidates for seven loksabha seats in punjab
सुखबीर बादल - फोटो : फाइल

विस्तार

 शिरोमणि अकाली दल ने बैसाखी के मौके पर शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पंजाब की 13 में से सात सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी हैं, जिसमें गुरदासपुर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, फतेगढ़ साहिब, फरीदकोट, संगरूर और पटियाला सीट शामिल हैं। 

विज्ञापन


गुरदासपुर से डॉ. दलजीत सिंह चीमा को उम्मीदवार बनाया गया है। आनंदपुर साहिब से प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा व पटियाला लोकसभा सीट से एनके शर्मा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। शिअद ने अभी तक बठिंडा व फिरोजपुर सीट पर फिलहाल उम्मीदवार के नामों का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन


गुरदासपुर से पार्टी उम्मीदवार दलजीत सिंह चीमा पेशे से डॉक्टर है और वह वर्ष 2012 से 2017 तक पंजाब के शिक्षा मंत्री रहे। वह रूपनगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके कार्यकाल के दौरान आईआईटी स्थापित हुआ और साथ ही फलाईओवर के लिए भी क्षेत्र की पहचान बनी। वह शिअद में प्रवक्ता व सचिव के पद पर जोर-शोर से अलग-अलग स्तर पर पार्टी की आवाज बुलंद करते रहे हैं। मुख्यमंत्री के सलाहकार के पद पर भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी, जिसके चलते पार्टी ने उन पर अपना भरोसा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनंदपुर साहिब से प्रत्याशी प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा पार्टी में महासचिव व प्रवक्ता की भूमिका के साथ ही पहले भी वर्ष 2014 में भी इस सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सोनी को 23,697 मतों से मात दी थी। वह अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक सफर की शुरुआत की और यूथ अकाली अकाली दल के प्रधान बने। वह 1985 में डकाला पटियाला का प्रतिनिधित्व करते हुए पंजाब विधानसभा के सदस्य बने। उन्होंने कई दिग्गजों को चुनावों में मात दी और साथ ही कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी। 1998 लोकसभा चुनाव में वह कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराकर सांसद चुने गए। आनंदपुर सीट पर पार्टी विरोधियों से कड़ा मुकाबले मानकर चल रही है, जिसके चलते ही प्रोफेसर चंदूमाजरा को एक बार फिर से इस सीट से उतारा गया है।

पटियाला सीट से प्रत्याशी एनके शर्मा 2012 से 2022 तक डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी विधायक रहे। 2022 विधानसभा चुनाव में उनको आप प्रत्याशी कुलजीत सिंह रंधावा से हार का सामना करना पड़ा था।

एक को छोड़कर सभी सीटों पर शिअद ने पुराने चेहरे को ही मौका दिया है। इस बार पार्टी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं है, इसलिए सभी सीटों पर शिअद खुद ही अपने उम्मीदवार उतार रही है।

इसके अलावा जिन सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवारों को उतारा है, उनमें अमृतसर से अनिल जोशी, फतेहगढ़ साहिब से बिक्रमजीत सिंह खालसा, संगरुर से इकबाल सिंह झूंडा और फरीदकोट से राजविंदर सिंह को टिकट दी गई है। राजविंदर स्वर्गीय गुरदेव सिंह बादल पोते हैं। बठिंडा लोकसभा सीट से पार्टी ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। यहां से लगातार 3 बार हरसिमरत कौर बादल लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। पहली सूची में हरसिमरत कौर बादल का नाम की घोषणा तय मानी जा रहा थी, लेकिन फिलहाल पार्टी ने उनके नाम की घोषणा नहीं की है।

फिरोजपुर सीट पर उम्मीदवार का नाम नहीं फाइनल 
पहली सूची में फिरोजपुर सीट पर भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल फिलहाल इस सीट से सांसद हैं। चर्चा है कि बादल के इस बार लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना कम है। यही कारण है कि पार्टी इस सीट से किसी अन्य चेहरे को उतारने की तैयारी कर रही है। 


शिअद पहले गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी के लिए कुछ सीटें छोड़ देती थी, लेकिन इस बार सभी सीटों पर खुद ही उम्मीदवार उतार रही है। पिछली बार भाजपा के लिए छोड़ी अमृतसर व गुरदासपुर सीट पर पार्टी ने अपना उम्मीदवार उतार दिया है, लेकिन होशियारपुर सीट पर फिलहाल उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed