फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sherry man songs okay in lazer valley

लेजर वैली की फिजाओं में गूंजे शैरी मान के गीत

Sun, 22 Dec 2019 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sherry man songs okay in lazer valley
कार्निवल के दौरान एन्जॉय करते हुए युवा।
चंडीगढ़। बड़े चेते औंदे ने यार अनमुल्ले.. हवा दे बुल्ले...जैसे ही प्रसिद्ध गायक शैरी मान का यह शनिवार को गीत लेजर वैली की फिजाओं में गूंजा तो चंडीगढ़ कार्निवाल दिखने वाले विजिटर्स का जोश बढ़ गया। ऐसा हों भी क्यों न? आखिरकार उनका फेवरेट सिंगर जो सामने परफार्म कर रहा था। शैरी मान ने यहां अपने हिट नंबरों से सबको मस्त कर डाला।
विज्ञापन

लेजर वैली में एक ओर फ्लोट्स का आनंद लेने वाले विजिटर हों या फिर चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की पेंटिंग्स को देखते आर्टिस्ट... सभी एकदम से सीधे स्टेज की ओर चल पडे़े। करीब दो हजार लोगों की भीड़ उस समय स्टेज के नजदीक पहुंच गई जहां शैरी मान अपने गीतों को गा रहे थे। शैरी मान ने यहां पीयू की भी तारीफ की और अपने खास दोस्तों को याद भी किया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ कार्निवाल ऐसा मंच बन चुका है जो सिटी की शान को बढ़ा रहा है। शैरी मान ने यहां पर आटे दी चिड़ी और सानू गुलाब के साथ अपना फेवरेट गीत पूजा किवें आ की करदी सी....गीत गाया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ कर्निवाल के दूसरे दिन करीब दस हजार लोगों की भीड़ उमड़ी। कार्निवाल में आए दर्शकों ने यहां फ्लोट्स की सवारी का जमकर आनंद लिया। इसके साथ ही कई दर्शकों ने यहां पर चंडीगढ़ ललित कला अकादमी द्वारा लगवाए गए स्टाल पर अपने हाथों से फोटोग्राफी की। चंडीगढ़ प्रशासन के टूरिज्म डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित कार्निवाल के दूसरे दिन उत्सव, उमंग लबरेज युवाओं का उत्साह जबरदस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ के आर्ट्स कॉलेज के स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किए गए फ्लोट्स ने तो सभी को अपना दीवाना बना दिया है। इनसे हो रही कमाई से उनकी पाकेट मनी भी निकल रही है। गुरलीन, वंशिका, रितिका और जसकीरत ने बताया कि काफी समय लगाकर फ्लोट्स तैयार किया था। इस फ्लोट पर सवारी के लिए वह छोटी सी फीस ले रहे हैं। आर्ट्स कालेज के स्टूडेंट्स विजय, अनुज और अंकित ने बताया कि इन फ्लोट्स को विजिटर्स खूब सराह रहे हैं।
चंडीगढ़ ललित कला अकादमी द्वारा यहां लगाया गया इंस्टालेशन का एक स्टाल सभी को आकर्षित कर रहा है। परमवीर और अनिल ने बताया कि इसमें लटके ताले सभी को अपना दीवाना बना रहे हैँ। ज्यादातर लोग तालों को खोलने के रोमांच का आनंद ले रहे हैंक्योंकि यहां रखी गई चाबियोंसे वह चाबी निकालनी है जो कि खास एक ताले के लिए बनाई गई हो। इसके साथ ही यहां टीएस सेंट्रल लाइब्रेरी ने यहां कंपटीशन का आयोजन भी किया।

चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी द्वारा बनाए गए स्टेज पर कोई भी आकर अपनी परफारमेंस दे सकता है। इसमें जादूगर एसके शर्मा ने भी अपना कमाल दिखाया और कई गायकों ने यहां अपनी गायिकी का जलवा दिखाया। उन्होंने यहां कई खेल दिखाए। इसमें रिंग का गेम भी शामिल था। इसके साथ ही करीब दस विजिटर्स ने यहां पर आकर अपने गीतों को सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed