फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sher-e-Punjab T-20 Cup: Trident Stallions defeat BLV Blasters

शेर-ए-पंजाब टी-20 कप : ट्राइडेंट स्टैलियंस ने बीएलवी ब्लास्टर्स को दी शिकस्त

Fri, 14 Jun 2024 05:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Sher-e-Punjab T-20 Cup: Trident Stallions defeat BLV Blasters
चंडीगढ़। शेर-ए-पंजाब टी-20 कप में ट्राइडेंट स्टैलियंस ने दूसरी बार 200 का आंकड़ा छूआ और वीरवार को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली के पीसीए स्टेडियम में बीएलवी ब्लास्टर्स को लक्ष्य तक पहुंचने का मौका नहीं दिया। टीम ट्राइडेंट ने उन्हें एकतरफा मुकाबले में 34 रन से शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्राइडेंट ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जवाब में बीएलवी ब्लास्टर्स 20 ओवर में 9/166 रन ही बना सके। टीम ट्राइडेंट की ये टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है। विहान ने 10 गेंद पर 21 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंद पर 34 रन बनाकर आक्रामक शुरुआत की नींव रखी। अभय तीसरे नंबर पर आए लेकिन वे 23 रन ही बना सके। सलिल अरोड़ा और उप-कप्तान रमनदीप सिंह ने टीम ट्राइडेंट को संभालते हुए अहम साझेदारी की। रमनदीप सिंह ने 29 ने आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 54 रन बनाए। वहीं, सलिल ने 30 गेंद पर पांच चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 56 रन की पारी खेलकर स्कोर 20 ओवर में 200/5 रन तक पहुंचाया। मानव ने दो विकेट लिए, जबकि अराध्या शुक्ला और हरप्रीत बराड़ ने 1-1 बल्लेबाज को चलता किया।
विज्ञापन

जवाब में बीएलवी ब्लास्टर्स को ट्राइडेंट के गेंदबाजों ने संभलने का मौका नहीं दिया। ओपनर कुंवरजीत (24) और हरनूर (17) की संभली हुई शुरुआत के बाद सिर्फ नमन धीर ही अच्छे शॉट्स लगा सके। उन्होंने 33 गेंद पर 58 रन बनाए लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। ब्लास्टर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए। तेज गेंदबाज बलतेज सिंह ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन बल्लेबाजों को चलता किया, जबकि आर्यमान सिंह ने चार ओवर में 44 रन देकर तीन विकेट चटकाए। शुभम राणा ने दो और जस इंदर सिंह ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article