फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shatir cheated doctor name buying sanitizer soldier thousand account

शातिर ने सैनिटाइजर खरीदने के नाम पर डॉक्टर से की धोखाधड़ी, खुद को फौजी बता भेजा लिंक, क्लिक करते ही खाते से निकले 14 हजार 995 रुपये

Tue, 08 Sep 2020 11:33 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shatir cheated doctor name buying sanitizer soldier thousand account
चंडीगढ़। खुद को फौजी बताकर एक शातिर ने सैनिटाइजर खरीदने के नाम पर एक डॉक्टर से करीब 14 हजार 995 रुपये की धोखाधड़ी कर डाली। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

डॉक्टर अतुल ने बताया कि वह सेक्टर-32 के जीएमसीएच कांप्लेक्स में रहते हैं। 19 जून को उनकी मां के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम जोरा सिंह बताया और कहा कि वह फौजी है। उसे अपने जवानों के लिए सैनिटाइजर सैनिटाइजर की जरूरत की है। इसके बाद उसने करीब 50 हजार रुपये के सैनिटाइजर खरीदने का ऑर्डर दे दिया। एडवांस रुपये देने का झांसा देकर उसने मोबाइल पर एक लिंक भेजकर कहा कि इसे क्लिक करते ही खाते में पांच हजार रुपये पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता डॉक्टर अतुल ने बताया कि उनकी मां ऑनलाइन पैसे का लेन देन नहीं करती हैं। इसके बाद ठग ने मां से मेरा नंबर लेकर मेरे मोबाइल पर फोन किया साथ ही उन्हें गूगल पे का एक लिंक भी भेजा। आरोपी ने उन्हें झांसे में लेकर लिंक पर क्लिक करने को कहा। जैसे ही लिंक पर क्लिक किया उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दो बार में कुल 14,995 रुपये निकल गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बता दें कि इससे पहले भी खुद को आर्मी जवान बताकर लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आते रहे हैं। पुलिस अब तक किसी भी केस को सुलझाने में नाकामयाब रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed