फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Home Minister Amit Shah approved revival of 1691 posts lapsed during Corona period in Chandigarh

Chandigarh: गृहमंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ को दी बड़ी सौगात, कोरोना में लैप्स हुए 1691 पदों पर फिर होगी भर्ती

Tue, 02 Aug 2022 02:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 02 Aug 2022 02:24 AM IST
सार

कोरोना महामारी के कारण दो साल तक प्रशासन कोई नई भर्ती नहीं कर सका था। इस दौरान विभिन्न विभागों में 1691 पद खाली पड़े-पड़े लैप्स हो गए। इस कारण जो कर्मचारी तैनात थे, उन पर काम का बोझ बढ़ने लगा। अब इन पर फिर भर्ती होगी। 

विज्ञापन
Home Minister Amit Shah approved revival of 1691 posts lapsed during Corona period in Chandigarh
चंडीगढ़ दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : फाइल

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चंडीगढ़ को बड़ी सौगात देकर गए हैं। गृहमंत्री ने चंडीगढ़ प्रशासन में कर्मचारियों का वर्कलोड कम करने के लिए कोरोना काल के दौरान लैप्स हो चुके 1691 पदों को दोबारा से प्रवर्तित करने को मंजूरी दे दी है। अब प्रशासन इन पदों पर नए सिरे से भर्ती कर सकता है। इसके अलावा चंडीगढ़ प्रशासन के अलग-अलग विभागों में 2096 नए पद सृजित करने के प्रस्ताव पर भी उन्होंने स्वीकृति दे दी है।

विज्ञापन


यह सभी पद अलग-अलग श्रेणी के होंगे, जिन पर प्रशासन भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। घोषणा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि नए पदों को सृजित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति देते हुए उन्हें प्रसन्नता हो रही है। इससे सरकारी कामकाम को निपटाने में तेजी आएगी और लोगों के काम भी तेजी से होंगे।

विज्ञापन

दो साल में कोरोना के कारण नहीं हो सकी भर्ती

कोरोना महामारी के कारण दो साल तक प्रशासन कोई नई भर्ती नहीं कर सका था। इस दौरान विभिन्न विभागों में 1691 पद खाली पड़े-पड़े लैप्स हो गए। इस कारण जो कर्मचारी तैनात थे, उन पर काम का बोझ बढ़ने लगा। कर्मचारी यूनियन लगातार लैप्स हुए इन पदों को दोबारा से प्रवर्तित करने की मांग कर रहे थे। इसके लिए प्रशासन के अधिकारी भी गृह मंत्रालय से लगातार गुहार लगा रहा थे लेकिन मंत्रालय की मंजूरी के बिना इन पदों को प्रवर्तित करना संभव नहीं हो पा रहा था। शनिवार को अमित शाह इस पर अंतिम मुहर लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष अंत तक पूरी करेंगे भर्ती प्रक्रिया

केंद्रीय गृहमंत्री से अनुमति मिलने के बाद प्रशासन इन सभी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। वर्ष 2022 के आखिर तक भर्ती प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। इस फैसले से एक ओर युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे वहीं सेंट्रल सर्विस नियम लागू होने से युवाओं को लंबे समय तक काम करने का मौका मिलेगा। हालांकि प्रोबेशन पीरियड के दौरान युवाओं को बेसिक वेतन ही मिलेगा। आयु सीमा पंजाब की तर्ज पर अधिकतम 37 वर्ष ही रहेगी।


 

प्रशासन लैप्स हो चुके पदों को प्रवर्तित करने की मांग काफी समय से कर रहा था। पुराने पदों के साथ नए पद सृजित होने से काफी फायदा मिलेगा। इससे इंप्लाइज पर वर्कलोड कम होगा, साथ ही नए युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। इस सौगात के लिए गृहमंत्री का आभार प्रकट करते हैं। - अश्विनी, कन्वीनर, एंप्लाइज कोआर्डिनेशन कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed