फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sgpc suspended panj pyare in gurmeet ram rahim pardon case

राम रहीम की माफी का विवाद गहराया, पांच प्यारे निलंबित

Thu, 22 Oct 2015 08:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Thu, 22 Oct 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन
sgpc suspended panj pyare in gurmeet ram rahim pardon case

डेरा मुखी राम रहीम को माफी का विवाद गहरा गया है। मामले में अकाल तख्त ने पांच प्यारों को निलंबित कर दिया। एसजीपीसी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब के पांच प्यारों सतनाम सिंह खंडा, भाई मेजर सिंह, सतनाम सिंह, मंगल सिंह और भाई त्रिलोक सिंह को एसजीपीसी की ओर से उनके पदों से निलंबित किया जाता है।

विज्ञापन


इन पांचों प्यारों ने एसजीपीसी कार्यालय के नियमों के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठक का आयोजन कर 23 अक्तूबर को पांच सिंह साहिबानों को तलब किया है। इससे सिख पंथ के अंदर और अधिक बखेड़ा पैदा हो गया है। जत्थेदारों को श्री अकाल तख्त साहिब पर तलब करने का पांच प्यारों का आदेश सिख पंथ को दोफाड़ करने वाला है।
विज्ञापन


उन्होंने निलंबित पांच प्यारों में से तीन प्यारों का हेड क्वार्टर यूपी सिख मिशन हापुड़ और अन्य दो का सिख मिशन कुरुक्षेत्र बना दिया गया है। मक्कड़ के मुताबिक प्यारों ने मनमत वाली कार्रवाई की है। इससे पंथक रिवाइयों की हानि हुई है। इसी दौरान एसजीपीसी के सचिव डॉ. रूप सिंह और मंजीत सिंह को भी प्रबंधकीय असफलताओं के कारण निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर को कुछ कर्मचारियों जिनमें कारज सिंह, हरचरण सिंह, हरपाल सिंह और सुरजीत सिंह को भी निलंबित किया गया है, जिनकी ओर से गुरुद्वारा मंजी साहिब दीवान हाल में जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध किया गया था।

पांच प्यारों ने किया था जत्थेदारों को तलब

sgpc suspended panj pyare in gurmeet ram rahim pardon case

इससे पहले डेरा प्रमुख को माफी के मामले में श्री अकाल तख्त साहिब के पांच प्यारों ने पांचों तख्तों के जत्थेदारों को सिख पंथ विरोधी फैसले लेने और सिख कौम को अपने फैसलों से दुविधा में डालने के आरोप में 23 अक्तूबर को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश करने का आदेश सुनाया था।

पांच प्यारों ने बुधवार सुबह श्री अकाल तख्त साहिब पर बैठक कर पांचों जत्थेदारों श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह, ज्ञानी मल्ल सिंह, ज्ञानी गुरमुख सिंह, ज्ञानी इकबाल सिंह और ज्ञानी राम सिंह को 23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के आदेश दिया था।

इस बैठक में पांच प्यारों भाई मेजर सिंह, सतनाम सिंह, भाई मंगल सिंह, ज्ञानी त्रिलोक सिंह और ज्ञानी सतनाम सिंह शामिल हुए। पांच प्यारों ने जत्थेदारों को जारी हुकमनामा पढ़कर सुनाया।

विश्व भर में कौम और खालसा शर्मिंदा

sgpc suspended panj pyare in gurmeet ram rahim pardon case

मीडिया से बातचीत में पांच प्यारों में से ज्ञानी सतनाम सिंह ने कहा है कि तख्तों के जत्थेदारों की ओर से डेरा मुखी के संबंध में सुनाए गए फैसलों से सिख कौम और पंथ के अंदर दुविधा पैदा हो गई है।

विश्व भर में कौम और खालसे को शर्मिंदा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पांच प्यारों ने श्री गुरु गोबिंद सिंह को भी चमकौर की गढ़ी छोड़ने के आदेश दिए थे, जिसे गुरु साहिब ने भी माना था।

आज पांचों जत्थेदार सिख कौम से अपना आधार खत्म कर चुके हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने पर भी जत्थेदारों का विरोध हो रहा है। बीते दिन मंजी साहिब हाल में भी एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जत्थेदार अकाल तख्त साहिब को रागियों के विरोध का सामना करना पड़ा था।

जत्थेदारों का आधार खत्म
अकाली दल 1920 के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुबीर सिंह राजासांसी ने कहा कि जत्थेदारों का आधार खत्म हो गया है। वह 23 अक्तूबर से पहले अपने पदों से त्यागपत्र दें, लेकिन फिर श्री अकाल तख्त साहिब पर पांच प्यारों के सामने स्पष्टीकरण के लिए पेश हों। आज पांच प्यारों ने सिख कौम की भावनाओं को समझते हुए अपना फर्ज सही ढंग से निभाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed