फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   sexual harassment, players sexual harassment, SAI news, sports news, rohtak, haryana

खेलों में यौन शोषण रोकने के लिए विशेष कवायद करेगी सरकार

Fri, 25 Mar 2016 09:10 AM IST
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान/अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 25 Mar 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment, players sexual harassment, SAI news, sports news, rohtak, haryana
रेप - फोटो : DEMO Pics
महिला खिलाड़ियों के यौन शोषण के कई मामले सामने आने पर सरकार गंभीर हो गई है। इसे रोकने के लिए विशेष कवायद की जाएगी। अब खेलों में योग का सहारा लिया जाएगा, वहीं सभी खिलाड़ियों को भावनात्मक रूप से विकसित करने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। केवल यहीं तक सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि साई में महिला वार्डनों को अलग से नियुक्त किया जाएगा और किसी तरह की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी होगा।
विज्ञापन


यह अभी साई के केंद्रों के लिए किया जा रहा है और जल्द ही खेल संघों के पदाधिकारियों से मीटिंग करके उनसे भी योग को अनिवार्य करने पर बातचीत होगी। साई के केरल स्थित केंद्र में महिला खिलाड़ियों के आत्महत्या करने के बाद यौन शोषण का मामला भी सामने आया था। यह मामला नया नहीं है, इस तरह के मामले अन्य केंद्रों में भी सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की ओर से प्लान तैयार कराया गया है कि साई के केंद्रों में रहने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रेक्टिस से पहले सुबह योग करना होगा। इससे उनकी मानसिकता में बदलाव आएगा। इसके साथ ही योग प्रशिक्षक सभी खिलाड़ियों को भावनात्मक रूप से विकसित करने के लिए विशेष ट्रेनिंग भी देंगे। यौन शोषण रोकने के लिए केवल योग ही सहारा नहीं बनेगा, बल्कि केंद्रों में महिला वार्डन को हमेशा नजर बनाए रखने के लिए तैनात किया जाएगा। खिलाड़ियों के किसी भी तरह की शिकायत करने को हेल्पलाइन नंबर भी जारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर केंद्रों के अंदर से फोन करके शिकायत करने से तुरंत कार्रवाई होगी। हालांकि खेल संघों के पदाधिकारियों से भी इसको लेकर बातचीत हो रही है कि साई के केंद्रों से बाहर रहने वाले खिलाड़ियों के लिए भी योग को अनिवार्य किया जाए। क्योंकि साई केंद्रों के बाहर भी खिलाड़ियों के यौन शोषण के मामले सामने आए हैं। यौन शोषण के मामलों की रोकथाम में योग और अन्य योजनाएं कितनी प्रभावी होती हैं, यह इसके शुरू होने के बाद ही पता लगेगा।


साई के केंद्रों में योग को शुरू कराने के लिए कहा जा रहा है और यह जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए पूरी कार्रवाई मंत्रालय और साई मुख्यालय से चल रही है, इसलिए अभी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। यह जरूर है कि कई केंद्रों में इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
- सतीश सरहदी, सीओओ साई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed