Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sewak Pharmacy firing: Mastermind Rahul Bisht reveals many things

सेवक फार्मेसी फायरिंग : मास्टरमाइंड राहुल बिष्ट से किए कई खुलासे

Mon, 26 Jan 2026 02:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sewak Pharmacy firing: Mastermind Rahul Bisht reveals many things
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित सेवक फार्मेसी पर फायरिंग के मामले में मास्टरमाइंड राहुल बिष्ट उर्फ डॉक्टर का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है। क्राइम ब्रांच आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। पूछताछ के दौरान राहुल ने नशे के नेटवर्क और फायरिंग साजिश से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह कहां से हेरोइन और अफीम की आपूर्ति करता था और चंडीगढ़ में किन-किन इलाकों में ड्रग्स सप्लाई की जाती थी। पूछताछ में कुछ डॉक्टरों और अन्य लोगों से जुड़े लिंक भी सामने आए हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि राहुल के संपर्क कई पुलिसकर्मियों से थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राहुल, लॉरेंस गैंग के करीबी साबा गोबिंदगढ़ के संपर्क में था और उसने इमिग्रेशन एजेंटों, टैक्सी स्टैंड व केमिस्ट शॉप मालिकों की जानकारी साबा को दी थी। रंगदारी के लिए दहशत फैलाने के मकसद से सेवक फार्मेसी पर फायरिंग कराई गई थी। क्राइम ब्रांच आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed