फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sewage flowing onto the road near the government school; commuters and students face increased inconvenience.

Chandigarh News: सरकारी स्कूल के पास सड़क पर बह रहा सीवरेज, राहगीरों और छात्रों की बढ़ी परेशानी

Thu, 09 Jul 2026 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Sewage flowing onto the road near the government school; commuters and students face increased inconvenience.

विज्ञापन
चंडीगढ़। गांव हल्लोमाजरा स्थित सरकारी स्कूल के पास सड़क पर लंबे समय से सीवरेज का गंदा पानी बहने से स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कई शिकायतों और नगर निगम के अधिकारियों के दौरे के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। सड़क पर गंदा पानी जमा रहने से बदबू, मच्छरों का प्रकोप और संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने और बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल जाने की मजबूरी बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने सीवरेज लाइन की सफाई, मरम्मत और सड़क दुरुस्त कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो प्रदर्शन किया जाएगा। मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि समस्या की जानकारी है और इसके स्थायी समाधान के लिए काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed