फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven people died due to drinking poisonous liquor in Panipat

हरियाणा : जहरीली शराब से 24 घंटे में 14 की मौत, छह की हालत गंभीर, अब तक 40 से ज्यादा जान गईं

Thu, 05 Nov 2020 11:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत/पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Nov 2020 11:46 PM IST
सार

  • विधानसभा में उठा मुद्दा : विपक्ष ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग
  • अब तक 40 से ज्यादा की जा चुकी है जान, मृतकों में सोनीपत के 35 और पानीपत के सात
  • सोनीपत में अवैध शराब फैक्टरियां पकड़ीं, गिरफ्तार तीन लोगों से 14.51 लाख बरामद
  • एसआईटी करेगी जांच, पानीपत में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
Seven people died due to drinking poisonous liquor in Panipat
chandigarh - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जहरीली शराब पीने से प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 14 और लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सोनीपत के गुमड़ गांव के पांच, मयूर विहार व जटवाड़ा कालोनी के एक-एक और पानीपत के मृतकों में गांव धनसौली के चार, राणामाजरा का एक और नंगला पार के दो लोग शामिल हैं। हरियाणा में जहरीली शराब से अब तक 40 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन


वहीं दोनों जिलों में तीन-तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों से पूछताछ के बाद कार्रवाई करते हुए सोनीपत में दो नकली शराब की फैक्टरियों का भंडाफोड़ किया है। मोहाना एसएचओ को सस्पेंड कर जांच के लिए डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है। उधर, पानीपत में अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं विपक्ष ने विधानसभा में भी यह मुद्दा उठाया और सरकार से उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
विज्ञापन


सोनीपत सिटी थाना क्षेत्र की कालोनियों में तीन दिन में 40 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से पोस्टमार्टम और परिजनों से बातचीत के आधार पर करीब 35 की मौत शराब से होने की बात कही जा रही है। इनमें से पांच शवों के पोस्टमार्टम में उनके पेट में जहरीला रसायन मिला है। पूरी जांच के लिए बिसरा भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सोनीपत में अवैध शराब फैक्टरियां पकड़ीं
पुलिस ने सोनीपत जिले में नैना ततारपुर और खरखौदा में छापा मारकर केमिकल से शराब बनाने का भंडाफोड़ कर दो अवैध शराब फैक्टरियां पकड़ी हैं। पुलिस ने वहां से नकली शराब तैयार करने का सामान, जहरीला केमिकल, शराब की बोतल, सील लगाने की मशीन, हजारों ढक्कन, सिरिंज और अन्य सामान बरामद किया है। शहर से तीन जगह अवैध शराब बेचने वालों को भी पकड़ उनसे 70 बोतल देसी शराब और 14.51 लाख रुपये बरामद किए हैं।

मोहाना एसएचओ और कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी इंचार्ज सस्पेंड

एसपी जश्नदीप रंधावा ने मोहाना थाना प्रभारी श्रीभगवान को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया है। अंडर ट्रेनी आईपीएस गौरव राजपूत को मोहाना थाना प्रभारी नियुक्त किया है। नैना ततारपुर में काफी समय से नकली शराब बनाने की फैक्टरी चल रही थी, इसके बावजूद एसएचओ और अन्य पुलिस कर्मियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। शहर की कॉलोनियों में अवैध रूप से शराब बिकने के बावजूद कार्रवाई न करने पर कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी इंचार्ज सुरेंद्र को सस्पेंड किया है। एसपी ने शमशान घाट वालों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अंतिम संस्कार कराने से पहले उसकी सूचना पुलिस को दें। 

जहरीली शराब पर गरमाई सियासत
पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने जहरीली शराब से हुई मौतों पर सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने विधानसभा में कहा कि प्रदेश में शराब माफिया बेखौफ है। उसके इशारे पर ही विभाग काम कर रहा। जहरीली शराब से लोगों की मौत हुई। इसकी उच्च स्तरीय जांच हो। शराब घोटाले की तरह इस मामले में भी लीपापोती नहीं होनी चाहिए।  

लगातार केस आए तो हुआ खुलासा
पानीपत में चार नवंबर को राणामाजरा और नंगला पार में शराब पीने के बाद मरे तीन लोगों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। तब तक किसी को शंका नहीं थी कि जहरीली शराब मौत का कारण है। 4 नवंबर की रात गांव धनसौली के चार और लोगों की मौत से सनसनी फैल गई। राणामाजरा और नंगला पार में हुई मौत भी इससे जुड़ी मिलीं। धनसौली के ग्रामीणों ने विधवा महिला पर अवैध रूप से शराब बेचने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी महिला सोनिया को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर आरोप है कि वह अवैध रूप से आठ से दस खुर्दे चलाती है। 

पुलिस ने शराब पीने से मौत होने के मामलों में संज्ञान लेते हुए छापा मारकर दो अवैध फैक्टरी पकड़ी है। साथ ही तीन अन्य स्थानों से अवैध शराब व 14.51 लाख रुपये बरामद किए है। पांच शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। मोहाना एसएचओ को सस्पेंड किया गया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। - जश्नदीप रंधावा, एसपी सोनीपत।

मृतकों के परिजनों ने गांव धनसौली की विधवा पर जहरीली शराब बेचने का आरोप लगाया। फिलहाल आरोपी विधवा सोनिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी को सोनीपत में पकड़ी गई अवैध शराब फैक्टरी से जोड़कर जांच की जा रही है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। - मनीषा चौधरी, एसपी पानीपत ।

जहरीली शराब से इनकी गई जान
सोनीपत जिले में गुरुवार को मरने वाले लोगों में गांव गोपालपुर फिलहाल मयूर विहार निवासी चांदराम (45), मूलरूप से पंजाब के पटियाला फिलहाल जटवाड़ा निवासी रिम्पा (56) और गांव गुमड़ के सुरेश (60), जयपाल (40), सुरेंद्र (40), राकेश (35) व प्रदीप शामिल हैं। पानीपत के धनसौली गांव निवासी बलबीर (75), सतपाल (61) पुत्र रुलाराम, इस्लाम (35) उर्फ काला पुत्र अलमुदीन, बिजेंद्र (34) पुत्र ज्ञानी, सुशील पुत्र सतनारायण निवासी नंगला पार, मेहर सिंह निवासी नंगला पार और शिव कुमार पुत्र राजपाल निवासी राणा माजरा की भी जहरीली शराब पीने से मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed