फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven Indians who went to Russia on tourist visa were forcibly taken to war... Patiala MP Preneet wrote a lett

Chandigarh : टूरिस्ट वीजा पर रूस गए सात भारतीय जबरन जंग में उतारे, पटियाला सांसद परनीत कौर ने लिखी चिट्ठी

Wed, 03 Apr 2024 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/पटियाला
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़/पटियाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 03 Apr 2024 06:49 AM IST
सार

परनीत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर सातों भारतीयों को वापस सुरक्षित देश लाए जाने की मांग की है।

विज्ञापन
Seven Indians who went to Russia on tourist visa were forcibly taken to war... Patiala MP Preneet wrote a lett
परनीत कौर - फोटो : ANI

विस्तार

रूस और यूक्रेन युद्ध में पटियाला के एक नौजवान समेत सात भारतीयों को जबरन फौज में भर्ती कर जंग के मैदान में उतारने के मामले में पटियाला से सांसद परनीत कौर ने बड़ा कदम उठाया है। 

विज्ञापन


परनीत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर सातों भारतीयों को वापस सुरक्षित देश लाए जाने की मांग की है। परनीत ने पत्र में कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र पटियाला में पड़ने वाले गांव डकाला के रहने वाले नायब सिंह का बेटा गुरप्रीत सिंह जनवरी में टूरिस्ट वीजा पर रूस गया था। वह उन सात भारतीय नागरिकों में से एक है, जिन्हें रूसियों ने पकड़ लिया और फौज में भर्ती कर जंग में उतार दिया।
विज्ञापन


नौकरी की तलाश में गया था रूस.
परनीत कौर ने पत्र में बताया गुरप्रीत का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और वह रसोइया या ड्राइवर की नौकरी पाने की उम्मीद में रूस गया था। उसके परिवार ने आकर मुझसे मुलाकात की और अपने बेटे को सुरक्षित वापस लाने के लिए मदद मांगी है। उन्होंने बताया हाल ही में इन सात लड़कों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वे बचाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने स जयशंकर से आग्रह करते हुए यह मांग की है कि वे तुरंत मामले में हस्तक्षेप करें और सभी की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed