फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven arrested including five friends roaming nearby night curfew

नाइट कर्फ्यू में बिना पास के घूम रहे पांच दोस्तों समेत सात गिरफ्तार

Fri, 17 Jul 2020 01:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Seven arrested including five friends roaming nearby night curfew
चंडीगढ़। नाइट कर्फ्यू में शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिना पास के घूम रहे पुलिस ने कार सवार पांच दोस्तों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के खिलाफ आईपीसी 188 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू के दौरान बुधवार रात 10 से सुबह 5 बजे तक शहर की अलग-अलग थाना पुलिस अपने-अपने एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-26 थाना पुलिस ने स्थानीय निवासी कार सवार पांच दोस्त विष्णु, अनिल, विक्की, लायक राम और सुदेश कुमार को सेक्टर-28 से बिना पास और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने अजय कुमार नरवाल को रेलवे लाइट प्वाइंट से बिना पास के घूमते गिरफ्तार किया है, जबकि सेक्टर-49 के रहने वाले सौरव को मौलीजागरां से दबोचा गया है। हालांकि, पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने बाद में जमानत पर रिहा कर दिया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि इस तरह के अभियान भविष्य में भी चलाए जाएंगे, जिससे लोगों में जागरूकता फैल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed